घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बगलबाड़ी पंचायत के मुखिया ने बताया कि गांव के लगभग नौ घरों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। इस खतरनाक स्थिति के बारे में कई बार बिजली विभाग को लिखित रूप में आवेदन देकर सूचित किया गया, लेकिन न तो कोई मुआयना हुआ और न ही तार हटाए गए। मुखिया ने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।