Bihar: अब किशनगंज का यह पुल धराशायी होने की कतार में, पिलर एक फुट धंसा, किसान-कारोबारियों को होगी काफी परेशानी
Bihar: pillar of bridge built on Bund river in Kishanganj sank by one foot, bridge collapsed in Bihar News
बिहार में पुल के गिरने और पिलर धंसने का सिलसिला जारी है। बीते पंद्रह दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई पुल या तो जमींदोज हो चुके हैं या फिर उनका पिलर धंस चुका है।
विज्ञापन
2 of 6
बूंद नदी के पुल का पिलर धंसा
- फोटो : अमर उजाला
ताजा मामला किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड का है। जहां तेज बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बूंद नदी पर बना पुल का पिलर करीब एक फुट धंस गया है।
विज्ञापन
3 of 6
बूंद नदी के पुल का पिलर धंसा
- फोटो : अमर उजाला
यह पुल ठाकुरगंज के पथरिया पंचायत स्थित खोशी डांगी गांव में तत्कालीन सांसद मो. तस्लीम उद्दीन के सांसद कोष से 2007-8 में बनाया गया था। लेकिन सोमवार को पानी का दवाब नहीं झेल पाया और पिलर एक से डेढ़ फुट धंस चुका है।
4 of 6
बूंद नदी के पुल का पिलर धंसा
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पूर्व मुखिया जवाहर सिंह ने बताया कि यह पुल तीन से चार पंचायतों को जोड़ता है। अगर यह पुल धराशायी हो जाता है तो 50 से 60 हजार आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
5 of 6
बूंद नदी के पुल का पिलर धंसा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पुल के गिर जाने से अनानास, केला और चाय पत्ती सहित अन्य फसलों की खेती करने वाले किसान जो हर दिन बंगाल जाते हैं, उन्हें काफी परेशानी होगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पुल धीरे-धीरे धंस रहा है। अगर अभी इसे ठीक करने के लिए कार्य नहीं करवाया जाता है तो जल्द ही पुल पूरी तरह धराशायी हो जाएगा। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन को मामले से अवगत करवाने की बात कही गई है। लोग पुल की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।