फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस फॉर बादल: विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतरे, हत्यारोपी DSP को बर्खास्त कर फांसी दिलाने की मांग

Thu, 09 Jan 2025 02:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Badal Murder Case: प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 27 दिसंबर को बादल सिंह की हत्या ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने की थी। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
बादल हत्याकांड को लेकर सड़क पर उतरे हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले के चर्चित बादल हत्याकांड को लेकर जनता का आक्रोश अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। 'जस्टिस फॉर बादल' मुहिम के तहत गुरुवार को हजारों लोग सासाराम की सड़कों पर उतर आए। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बादल सिंह के परिवार को न्याय दिलाना और मुख्य आरोपी, ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाना है।
 
विज्ञापन

2 of 4
बड़ी संख्या में की गई पुलिस की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
जुलूस से समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन
हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने बाल विकास मैदान से प्रभाकर रोड, काली स्थान, कचहरी मोड़ होते हुए जिला समाहरणालय तक मार्च किया। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारियों ने ‘बिहार पुलिस हाय-हाय,’ ‘कातिल डीएसपी को गिरफ्तार करो’ और ‘पीड़ित परिवार को न्याय दो’ जैसे नारों से शहर को गूंजा दिया। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों के चेहरे पर गुस्सा और दुख साफ नजर आ रहा था। जिला समाहरणालय के सामने प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए, जिससे पुरानी जीटी रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहनों की लंबी कतारों और जाम के कारण लगभग दो घंटे तक शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
 
विज्ञापन

3 of 4
बड़ी संख्या में की गई पुलिस की तैनाती - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की तैनाती और संवाद
प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए समाहरणालय के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सदर डीएसपी दिलीप कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रखा।
 
विज्ञापन

4 of 4
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को बताईं अपनी मांगे - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों की मांगें
'जस्टिस फॉर बादल' मुहिम के तहत प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित मांगें उठाईं:-
  • डीएसपी आदिल बिलाल को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए।
  • मामले की न्यायिक जांच हो।
  • पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  • दोषी को फांसी की सजा दी जाए।
 
27 दिसंबर की घटना ने भड़काया गुस्सा
मुहिम के प्रमुख सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ टुटुल ने बताया कि 27 दिसंबर को बादल सिंह की हत्या ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल ने की थी। उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। यह लड़ाई केवल बादल सिंह के परिवार के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो न्याय चाहता है।


 
आंदोलन का असर और प्रशासन का रुख
प्रदर्शन के दौरान शहर की गतिविधियां ठप हो गईं। कई स्कूलों और दुकानों को बंद करना पड़ा, जबकि यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो गई। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सख्त मांगों के चलते समाधान फिलहाल दूर नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें