फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CM नीतीश ने दावत-ए-इफ्तार में किया रोजेदारों का स्वागत; राज्यपाल समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Sun, 23 Mar 2025 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार में शामिल सभी मेहमानों और रोजेदारों का ससम्मान स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पारंपरिक टोपी और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
1 of 4
दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
पवित्र रमजान के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मेजबानी में शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित 'नेक संवाद' परिसर में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर इफ्तार की पाक परंपरा को साझा किया।

यह भी पढ़ें- Bihar:शांभवी बोलीं- जात-पात के नाम पर लोगों को तोड़ने की कोशिश करता है विपक्ष, चिराग पर दिए बयान को बताया गलत
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों का स्वागत करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
इफ्तार से पहले हुआ सामूहिक दुआ का आयोजन
इफ्तार से पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रोजे और रमजान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की तरक्की, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के लिए खुदा से सामूहिक दुआ कराई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी अतिथियों ने दुआ में शिरकत कर समाज में शांति और एकता की कामना की।
 
मुख्यमंत्री ने खुद किया मेहमानों का स्वागत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार में शामिल सभी मेहमानों और रोजेदारों का ससम्मान स्वागत किया। उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्पगुच्छ भेंट कर, पारंपरिक टोपी और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें रमजान की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन

3 of 4
दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों का स्वागत करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
सियासी और सामाजिक सहभागिता का संगम
इफ्तार के इस आयोजन में बिहार की सियासत और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और सांसद कौशलेन्द्र कुमार, सहित बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा आम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Bihar Election:मोतिहारी में गरजे लालू यादव, बोले- कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता
 
विज्ञापन

4 of 4
दावत-ए-इफ्तार में रोजेदारों का स्वागत करते सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
रमजान की रूहानी फिजा में बसी भाईचारे की मिठास
दावत-ए-इफ्तार का यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं था, बल्कि इसमें सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे की गूंज भी सुनाई दी। रमजान के इस पाक महीने में मुख्यमंत्री की पहल ने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द और मिल्लत की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इफ्तार में शरीक हुए रोजेदारों और अतिथियों ने मुख्यमंत्री की मेजबानी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक वातावरण बनाने में बेहद कारगर होते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें