फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाट्य प्रतियोगिता का छठा दिन; सजी संगीत-सुरों की महफिल

Sun, 02 Mar 2025 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाट्य प्रतियोगिता 24-25 के छठे दिन हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और वाद्य यंत्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' के छठे दिन भी सुरों और संगीत की अनूठी महफिल सजी। ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशी नगर पटना में चल रही इस भव्य प्रतियोगिता में देश भर से आए सिविल सेवा अधिकारियों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।
 
प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन कल किया जाएगा, जिसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
संगीत की चार विधाओं में हुई शानदार प्रतियोगिता
आज प्रतियोगिता के शेड्यूल के अनुसार कुल चार प्रमुख विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इन विधाओं में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और वाद्य यंत्रों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
1. हिंदुस्तानी क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल
प्रतियोगिता की शुरुआत हिंदुस्तानी क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल से हुई, जिसमें कुल दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। सितार, तबला, बांसुरी और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों ने सभागार में संगीतमय वातावरण बना दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
2. हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल
दूसरी प्रतियोगिता हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल थी, जिसमें बारह प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस विधा के लिए पांच मिनट की समय सीमा तय की गई थी। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिससे दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता का अनुभव हुआ।
 

4 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
3. हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल
तीसरी प्रतियोगिता हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल की थी, जिसमें ग्यारह प्रतिभागियों ने शिरकत की। हर प्रतिभागी को 10 मिनट का समय दिया गया, जिसमें उन्होंने अपने गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सधी हुई आवाज़ों ने सभागार में शास्त्रीय संगीत का जादू बिखेर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
4. हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल वोकल
आज की अंतिम प्रतियोगिता हिंदुस्तानी लाइट क्लासिकल वोकल की थी, जिसमें देशभर के सोलह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें भी हर प्रतिभागी को पांच मिनट का समय दिया गया। इस विधा में सुगम संगीत और ठुमरी, दादरा जैसी शैलियों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शास्त्रीय संगीत के कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागियों ने बिहार और आयोजन समिति की सराहना की
देश के विभिन्न राज्यों से आए सिविल सेवा अधिकारियों ने इस भव्य आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन और आयोजन समिति की मेहनत और उत्कृष्ट व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल संगीत और नृत्य प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रही है, बल्कि यह कला और संस्कृति के प्रति एकजुटता भी दर्शा रही है।
 
समापन समारोह में सम्मानित किए जाएंगे विजेता
प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन कल किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें