फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य, लघु नाट्य प्रतियोगिता का 5वां दिन; गीत-संगीत से सराबोर हुए दर्शक

Sat, 01 Mar 2025 08:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य और लघु नाट्य प्रतियोगिता 24-25 के 5वें दिन कर्नाटक और पाश्चात्य संगीत की प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दिन कुल चार प्रमुख विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
1 of 5
कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी पटना में आयोजित 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का पांचवा दिन संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के नाम रहा। बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में और केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में हो रहे इस आयोजन में देश भर से आए सिविल सेवा अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
 
ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशी नगर पटना में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में कर्नाटक और पाश्चात्य संगीत की प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दिन कुल चार प्रमुख विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कर्नाटक क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल, कर्नाटक लाइट क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल और वेस्टर्न वोकल शामिल थे।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
सुरों की माधुर्यता ने जीता दिल
प्रतियोगिता की पहली विधा 'कर्नाटक क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल' थी, जिसमें कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। हर प्रतिभागी को 10 मिनट का समय दिया गया था, जिसमें उन्हें अपनी प्रस्तुति पूरी करनी थी। सुरों की मधुरता और वाद्ययंत्रों की गूंज से मंच संगीतमय हो उठा। इस श्रेणी में कर्नाटक सचिवालय के प्रतिभागी कार्तिक भारद्वाज ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
सुरों की कोमलता ने बिखेरा जादू
प्रतियोगिता की दूसरी विधा 'कर्नाटक लाइट क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल' थी, जिसमें कुल पांच प्रतिभागी शामिल हुए। इस विधा में हर प्रतिभागी को पांच मिनट का समय दिया गया था। हर प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी और दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की सौम्यता और कोमलता का अनुभव हुआ। इस प्रतियोगिता में भी कर्नाटक सचिवालय के प्रतिभागी राघवेंद्र प्रसाद ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी धुनों की सजीव प्रस्तुति
तीसरी विधा 'वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल' थी, जिसमें कुल नौ प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस विधा में भी हर प्रतिभागी को पांच मिनट का समय दिया गया था। मंच पर गिटार, कीबोर्ड, ड्रम्स और अन्य पाश्चात्य वाद्ययंत्रों की धुनों ने समां बांध दिया। संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अनूठा अनुभव था। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ सचिवालय के भीखमचंद निर्मलकर ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 

4 of 5
कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
वेस्टर्न वोकल: सुरीली आवाजों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
चौथी और अंतिम विधा 'वेस्टर्न वोकल' थी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए नौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दिल्ली की मोनिका मनचंदा ने अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गायन प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और प्रथम स्थान हासिल किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलाकारों ने अपनी विधा से जीता दर्शकों का दिल - फोटो : अमर उजाला
बिहार बना विविध संस्कृतियों का संगम
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र की संस्कृति, वेशभूषा और संगीत को प्रस्तुत कर बिहार को विविधता का संगम बना दिया। जब कलाकार मंच पर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत हुए तो ऐसा लगा मानो पटना नहीं, बल्कि पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही हो। दर्शकों ने हर प्रस्तुति को खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट ने यह साबित कर दिया कि यह आयोजन पूरी तरह से सफल रहा। बिहार की धरती पर संगीत, नृत्य और नाट्य का यह भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति और कला के उत्थान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें