रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी नवीन कुमार ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से नामांकित कुल 14 प्रत्याशियों की स्वीकृत लिस्ट जारी की है। इसमें मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन से राजाराम सिंह, एनडीए गठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा और निर्दलीय भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, AIMIM से प्रियंका प्रसाद, बसपा से धीरज कुमार सिंह, प्रयाग पासवान, इंद्र राज रौशन, अवधेश पासवान, प्रदीप कुमार जोशी, विकास विनायक, राजेश्वर पासवान, प्रतिमा देवी, अजीत कुमार सिंह और राजाराम सिंह निर्दलीय शामिल हैं। दरअसल, काराकाट लोकसभा से कुल 27 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। उनमें से 14 प्रत्याशियों का नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है।