फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नालंदा में बड़ी चोरी, पांच घरों से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 15 Sep 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Crime: नालंदा में बड़ी चोरी, पांच घरों से लाखों के गहने और नकदी उड़ाई, ग्रामीणों में दहशत
Bihar Crime: Jewellery and cash worth lakhs stolen from 5 houses in Nalanda, villagers terrified
 
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
नालंदा जिले में एक बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्रीय प्रशासन और पुलिस को हिलाकर रख दिया है। रहुई थानाक्षेत्र के अब्दुलहिचक गांव में देर रात अज्ञात बदमाशों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। इस घटना ने गांव में दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब अधिकांश परिवार अपने घरों से बाहर गए हुए थे। चोर घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज तथा पेटियों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपये नकदी, 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, महंगे बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
चोरी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवारों में से एक शिव शंकर सिन्हा ने बताया कि हम सभी अपने घरों को ताला लगाकर बाहर गए थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और हमारी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने घरों के टूटे ताले देखे। इसके बाद तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया गया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और टेक्निकल टीम को भी बुलाया गया है। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है, लेकिन हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गए सामान को बरामद किया जाएगा। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें