आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड
- फोटो : अमर उजाला
लुटेरों ने किया शोरूम पर कब्जा
जानकारी के मुताबिक, घटना नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम की है। चश्मदीदों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे दो-दो की संख्या में अपराधी शोरूम के भीतर प्रवेश करते गए। जैसे ही सभी अंदर इकट्ठा हो गए, उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क पहन हथियार निकाल लिए और पूरे स्टाफ को कब्जे में ले लिया। इसके बाद स्टॉल-दर-स्टॉल कीमती ज्वेलरी को बड़े बैगों में भरना शुरू कर दिया।
पुलिस को कॉल करते रहे लेकिन नहीं मिली मदद
शोरूम में काम करने वाली सेल्स गर्ल सिमरन ने बताया कि जैसे ही अपराधी अंदर आए, उन्हें शक हो गया कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने छिपकर डायल 112 पर कॉल किया। एक बार कॉल रिसीव भी हुआ और बताया गया कि पुलिस गाड़ी आ रही है, लेकिन आधे घंटे तक कोई पुलिस नहीं पहुंची। सिमरन ने बताया कि उन्होंने करीब 25 से 30 बार कॉल किया, लेकिन किसी कॉल का जवाब नहीं मिला और लुटेरे लूटपाट कर आराम से निकल गए।