फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup Hockey 2025: बिहार के राजगीर पहुंची जापान की टीम, कप्तान फुजीशिमा बोले- बेहद उत्साहित हूं

Sun, 24 Aug 2025 10:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर

सार

Asia Cup Hockey 2025: जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कजाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के विरुद्ध होगा।
विज्ञापन
1 of 3
जापान की टीम - फोटो : अमर उजाला
प्रतिष्ठित हीरो एशिया कप राजगीर (बिहार) के लिए जापान की पुरुष हॉकी टीम शनिवार देर रात बिहार पहुंची। टूर्नामेंट के इतिहास में जापान अब तक पांच बार चौथे स्थान पर रहा है, लेकिन पदक जीतने में सफल नहीं हुआ। इस बार टीम का लक्ष्य इस ‘जिंक्स’ को तोड़कर पहली बार पदक हासिल करना है।
विज्ञापन

2 of 3
टीम का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में एफआईएच वर्ल्ड रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज जापान को पूल-ए में रखा गया है, जिसमें मेजबान भारत, चीन और कजाखस्तान शामिल हैं। जापान अपना अभियान 29 अगस्त को कजाखस्तान के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को भारत के साथ रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जबकि अंतिम पूल मैच 1 सितंबर को चीन के विरुद्ध होगा।

पढ़ें: बिहार के राजगीर में पहुंची मलेशियाई टीम, कप्तान मरहान जलील बोले- भारत को हराना आसान नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जापानी टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टीम के आगमन पर कप्तान राइकी फुजीशिमा ने कहा कि राजगीर में हमारे पहले टूर्नामेंट को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य एशिया कप 2025 जीतकर 2026 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है। पूरी टीम जोश और जज्बे के साथ खेलने के लिए तैयार है। बिना शक, भारत के खिलाफ मैच सबसे कठिन होगा। वे इस प्रतियोगिता की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम हैं और घरेलू समर्थन भी उन्हें मिलेगा, लेकिन हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। इस बार हम पोडियम फिनिश हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें