फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश कैबिनेट में ये विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें तस्वीरें...

Sat, 29 Jul 2017 07:15 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 26
विजेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : ani
विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद आज नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। सबसे पहले जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। विजेंद्र नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। सुपौल से आठ बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 26
प्रेम कुमार - फोटो : ani
प्रेम कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन विपक्ष के नेता हैं। ये गया शहर से विधायक हैं। प्रेम ने कैबीनेट पद की शपथ ली।
विज्ञापन

3 of 26
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
नीतीश कुमार के सबसे करीबी माने जाने वाले राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट पद की शपथ ली।

4 of 26
नंदकिशोर यादव
बीजेपी के नंदकिशोर यादव ने कैबिनेट पद की शपथ ली। नंदकिशोर यादव बिहार के पटना साहिब से पांच बार जीत दर्ज चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 26
श्रवण कुमार
जेडीयू के श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। श्रवण कुमार बिहार के संसदीय कार्य तथा ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 26
राम नारायण मंडल
बीजेपी के रामनारायण मंडल ने कैबिनेट पद की शपथ ली। मंडल बांका से बीजेपी के विधायक हैं। रामनारायण मंडल बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष और पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन

7 of 26
जयकुमार सिंह
जेडीयू के विधायक जयकुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। ये रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा चुनाव से विधायक हैं और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं।

8 of 26
कृष्णनंदन वर्मा
जेडीयू के कृष्णनंदन वर्मा कैबिनेट पद की शपथ ली। ये जहानाबाद जिले के घोसी से विधायक हैं। बाहुबली जगदीश शर्मा के बेटे को हराकर इन्होंने चुनाव जीते थे। कोइरी जाति से आते हैं।

9 of 26
प्रमोद कुमार
बीजेपी के प्रमोद कुमार ने मंत्री पद की शपश ली। ये मोतिहारी जिले के रहनेवाले हैं। पिछड़ी जाति से तालुकात रखते हैं।

10 of 26
महेश्वर हजारी
जेडीयू के महेश्वर हजारी ने कैबिनेट पद की शपथ ली। ये कल्याणपुर से विधायक हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव भी जीते थे। इससे पहले शहरी विकास मंत्री रह चुके हैं।

11 of 26
शैलेश कुमार
शैलेश कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। ये अति पिछड़ा जाति से आते हैं। मुंगेर जिले के जमालपुर से विधायक हैं।

12 of 26
विनोद नारायण झा
बीजेपी कोटे से विनोद नारायण झा ने मंत्री पद की शपथ ली। ये विधान परिषद के सदस्य हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भी रहे हैं। बीजेपी में एक नामचीन नेता के तौर पर इनकी छवी है।

13 of 26
सुरेश शर्मा
सुरेश शर्मा ने बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। ये मुजफ्फरपुर शहर से विधायक हैं। 

14 of 26
विजय कुमार सिंहा
लखीसराय सीट से बीजेपी के विधायक विजय कुमार सिन्हा ने ली मंत्रिपद की शपथ। सिन्हा पहली बार मंत्री बन रहे हैं।

15 of 26
मंजू वर्मा
जेडीयू कोटे से कुमारी मंजू वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट में एक मात्र महिला को जगह मिली है। मंजू 2010 में जनता दल यू से एमएलए चुनी गईं। पिछली सरकार में  समाज कल्याण मंत्री भी रह चुकी हैं।

16 of 26
संतोष निराला
राजपुर (बक्सर) सीट से जेडीयू के विधायक संतोष निराला ने ली मंत्री पद की शपथ। 2010 में पहली बार विधायक बने। SC/ST कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं।

17 of 26
खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद
जेडीयू के विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने मंत्रिपद की शपथ ली, पिछली गठबंधन सरकार में फिरोज गन्ना मंत्री थे।

18 of 26
राणा रणधीर सिंह
बीजेपी से राणा रणधीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। राणा रणधीर सिंह पूर्वी चंपारण की मधुबन सीट से विधायक है। राणा रणधीर सिंह पहली बार विधायक बने है और पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे हैं।

19 of 26
विनोद कुमार सिंह
प्राणपुर सीट से बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह ने ली मंत्रिपद की शपथ।

20 of 26
कृष्ण कुमार ऋषि
कृष्ण कुमार ऋषि ने मंत्री पद की शपथ ली। ऋषि बनमनखी से बीजेपी विधायक हैं।

21 of 26
मदन सहनी
जेडीयू मदन सहनी ने ली शपथ। पिछली सरकार में सहनी खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। सहनी दरभंगा की गौरा बरम सीट से जेडीयू के विधायक हैं।

22 of 26
-
बीजेपी के ब्रिज किशोर बिंद ने ली शपथ। बिंद चैनपुर से बीजेपी विधायक हैं।

23 of 26
-
पशुपति कुमार पारस ने ली शपथ। एलजेपी के विधायक हैं। रामविलास पासवान के भाई हैं। पारस 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत नहीं पाए थे। पारस एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

24 of 26
कपिल देव कामत
जेडीयू के कपिल देव कामत ने ली शपथ। कामत बाबूबरही से है विधायक हैं।

25 of 26
दिनेश चन्द्र यादव
दिनेश चन्द्र यादव ने ली शपथ। यादव सिमरी बख्तियारपुर से जेडीयू के विधायक हैं ।
विज्ञापन

26 of 26
रमेश ऋषिदेव
जेडीयू के रमेश ऋषिदेव ने ली शपथ।  रमेश जेडीयू कोटे से पहली बार बने हैं मंत्री। मधेपुरा के सिंहेश्वर से हैं विधायक। दलित समुदाय से आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें