फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में एक घर में अचानक फटा गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे आठ लोग अस्पताल में भर्ती

Tue, 23 Apr 2024 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली में एक घर में अचानक फटा गैस सिलेंडर, बुरी तरह झुलसे आठ लोग अस्पताल में भर्ती
Vaishali: Gas cylinder suddenly burst in a house, 8 people badly burnt, admitted to hospital for treatment
 
विज्ञापन
1 of 2
आग में झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है - फोटो : अमर उजाला
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नामा नगर में एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे से घर में मौजूद तमाम सदस्य बुरी तरीके से झुलस गए। जोरदार आवाज होने पर मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उसके बाद सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घर के सभी सदस्य बुरी तरह से झुलस चुके हैं, इनमें बच्चे, महिला और युवक सभी शामिल हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में डॉक्टर सभी का इलाज करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आग में झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, एक छोटा से घर में सभी सदस्य मौजूद थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक सभी झुलसते चले गए. बताया जा रहा है कि सभी का 50% से भी ज्यादा शरीर जल चुका है। घर में बच्चों सहित आठ लोग मौजूद थे, एक के बाद एक सभी आग की चपेट में आ गए। घायलों की पहचान चंदा देवी पति मनोज कुमार (30), सोनम देवी पति संजीव कुमार, सुधांशु कुमार पिता मनोज कुमार (15), हिमांशु कुमार पिता मनोज कुमार (8), लक्ष्मी कुमारी पिता संजीव कुमार (6), राजन कुमार पिता महेश शाह (27), लीला देवी पति दिवंगत महेश साह और शंकर कुमार पिता दिवंगत महेश साह शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें