जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
इस बार सावन पूजा में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तैयारी की गई है। जगह-जगह सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल हेल्थ कैंप लगाए गए हैं, जहां लोगों की सेवा की जा रही है। साथ ही जगह-जगह कैंप लगा कर भक्तों की सेवा की जा रही है। वहीं, पूरे रास्ते में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करके सारी सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।