फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में घंटे भर की बारिश से जलमग्न हुआ सदर अस्पताल, सड़कें बनी तालाब

Sun, 11 Aug 2024 04:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में घंटे भर की बारिश से जलमग्न हुआ सदर अस्पताल, सड़कें बनी तालाब
Bihar Weather: Sadar hospital and roads submerged due to one hour of rain in Muzaffarpur
 
विज्ञापन
1 of 3
अस्पताल के आने-जाने वालों की बढ़ी दिक्कत - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में घंटे भर की बारिश में पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सड़कें तालाब सरीखी बन गईं तो सदर अस्पताल भी लबालब हो गया। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं तो आने जाने वालों मरीजों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस बारिश ने जल भराव से मुक्ति दिलाने के नगर निगम के दावे की एक बार फिर पोल खोल दी।
 
विज्ञापन

2 of 3
अस्पताल के वार्ड में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर की जरा सी बारिश में ही पोल खुल गई। थोड़ी देर की बरसात से ही यहां की सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई हैं। वहीं, सदर अस्पताल भी लबालब हो गया है। बता दें कि बीते दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश में पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। आज यहां पर दिन में एक घंटे की बारिश से पूरा सदर अस्पताल तालाब बन गया। इसकी वजह से ही सदर अस्पताल परिसर में पानी भर गया तो वार्ड में भी पानी घुस जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गईं। यही नहीं, बल्कि इस दौरान मरीजों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। यहां इलाज कराने आ रहे मरीजों के परिजनों की गाड़ी तक बंद हो जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अस्पताल परिसर हुआ जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में आए मरीजों का कहना है कि कम से कम अस्पताल परिसर से तो पानी निकालने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। जबकि अस्पताल का जो भी नाला है, उसका पानी ओवरफ्लो होकर अस्पताल की सड़कों पर बह रहा है। हम लोग को आने-जाने के दौरान गिरने का भी खतरा रहता है। वार्ड में इलाज करा रहे मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि शहर का सदर अस्पताल रोड, शहर का हृदयस्थली मोतीझील, इस्लामपुर रोड और तिलक मैदान रोड सभी बारिश के पानी में डूब चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें