मुजफ्फरपुर का भस्मी देवी शक्तिपीठ एक ऐसा उप शक्तिपीठ है जिसकी ख्याति नेपाल और बंगाल तक फैली हुई है। यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर एनएच 27 के उत्तर दिशा में पानापुर में स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु यहां आते हैं, वे कभी खाली हाथ नहीं लौटते। खासकर नवरात्र के दौरान यहां भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन साल भर भी यहां भक्तों का आना-जाना लगा रहता है।