स्कंदमाता की पूजा करने के उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मां छिन्मस्तिका देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड क्षेत्र स्थित मां छिन्मस्तिका देवी मंदिर में आस्था का विशाल जन सैलाब देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तगण देवी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, उनके दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालु फूल, फल, प्रसाद और चढ़ावा अर्पित कर माता स्कंदमाता से सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।