अंशिका मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट और क्राफ्ट का काम करती हैं
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी बताया कि यह सारा सामान बाजारों से खरीद कर और कुछ घरेलू चीजें उपयोग करके बनाया जाता है। वह मधुबनी पेंटिंग, फोटो फ्रेम, सुजनी होप आर्ट, क्राफ्ट आदि बनाती हैं जो बाजारों में बेचा जाता है। जहां से लोग खरीद कर अपने घर और रूम को आकर्षक बनाते हैं। इसकी अच्छी कीमत भी मिल जाती है और हमारी पढ़ाई का खर्च भी निकल जाता है। वहीं, घर की हालत भी ठीक हो रही है। अब यह सही दिशा में जाने लग गई है। लोग आकर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।