मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों को लेकर पहुंचे बहुजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोल्डन दास पर माहौल बिगाड़ने के दर्जनों आरोप हैं। हालांकि इस मामले में गिरफ्तार किए सभी लोगों पर गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाने, लूटपाट करने और लोगों के घर में घुसकर लूट मचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया था, जिसके बाद कार्रवाई कर पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में 38 मोटरसाइकिलें और एक लग्जरी कार जब्त की है।