सियार को रेस्क्यू करने की कोशिश में जुटा वन विभाग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वन विभाग की टीम द्वारा सियार का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वन विभाग के चिकित्सक राजीव कुमार ने कहा कि यह पानी और दलदली क्षेत्र में मांद बनाकर रहता है। पानी सूखने पर और भूख की तलाश में बाहर आ जाता है। खासकर खाना इकट्ठा करने वाली जगहों पर। हम लोग इसको लेकर लगातार रेस्क्यू करने में लगे हुए हैं। आसपास की मांद वाली जगहों पर पहुंचकर खोज कर रहे हैं। यह अलग-अलग जगहों पर कई रास्ते बना लेता है। जब कोई नजदीक आता है तो दूसरे रास्ते से भाग जाता है।