फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: मुजफ्फरपुर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस की ट्रक से टक्कर; दस से अधिक लोग घायल, कई गंभीर

Wed, 15 May 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

LS Polls: मुजफ्फरपुर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस की ट्रक से टक्कर; दस से अधिक लोग घायल, कई गंभीर
Muzaffarpur: Bus of soldiers returning from election duty collides with truck; More than ten people injured
 
विज्ञापन
1 of 5
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस की ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर में जवानों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में दस से ज्यादा जवान घायल हो गए, जिनमें से कई जवान गंभीर रूप में घायल हुए हैं। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा और सुजावलपुर चौक के बीच NH 28 पर की बताई गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चौथे चरण का चुनाव कराकर लौट रहे जवानों से भरी एक बस और ट्रक में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सकरा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। फिर घायल जवानों को इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया।
 
4 of 5
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
मामले में डीएसपी ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चुनाव कराकर लौट रहे जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है, जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सकरा थाना की टीम ने पहुंचकर घटना में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें