फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मेकअप आर्टिस्ट विनर बनाने के नाम पर दर्जनों ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं से लाखों की ठगी, आरोपी फरार

Sun, 12 May 2024 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Crime: मेकअप आर्टिस्ट विनर बनाने के नाम पर दर्जनों ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं से लाखों की ठगी, आरोपी फरार
Muzaffarpur: Dozens of beauty parlor operators cheated of lakhs in name of making makeup artist winner
 
विज्ञापन
1 of 3
पीड़िता पूजा उप्पल ने मामले में दर्ज करवाई प्राथमिकी - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब ठगी करने वालों ने ब्यूटी कांटेस्ट के नाम पर एक साथ दर्जनों मेकअप आर्टिस्ट से ठगी की है। मामला नगर थाना क्षेत्र का बताया गया है, जहां सीवान निवासी आरोपी अंशु कुमार सिंह ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली कई मेकअप आर्टिस्ट से लाखों रुपये की ठगी करके फरार हो गया। उसके बाद से शहर की महिला मेकअप आर्टिस्ट उसे तलाश रही है।

जानकारी के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित एक होटल में आठ मई को यह ब्यूटी कांटेस्ट होना था। इसका आयोजक और ठगी करने वाला अंशु कुमार सिंह कार्यक्रम के एक हफ्ते पूर्व ही शहर से गायब हो गया। अब कंटेस्ट न होने पर मेकअप आर्टिस्ट उसे तलाश रही है, जिसको लेकर ब्यूटी पार्लर संचालिका पूजा उप्पल ने नगर थाने में इस ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। बताया गया कि पूजा उप्पल से 15 हजार रुपये की ठगी की गई है।
 
 
विज्ञापन

2 of 3
आरोपी ठग अंशु कुमार - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता पूजा उप्पल ने बताया कि सीवान के अंज्ञेया निवासी अंशु ने पहले फोन पर एक कॉम्पटीशन कराए जाने की बात की। उसको लेकर वह उनसे मिलने के लिए उनके पार्लर पर आया और खुद को द ड्रीम्स ऑफ लाइफ कंपनी का बड़ा ऑर्गेनाइजर बताया। फिर रजिस्टेशन चार्ज के नाम पर पैसे लिए और चला गया। फिर दोबारा आया और फिर से यहां की कई ब्यूटीशियन से भी रुपये लिया। उसने कहा कि फाइनल होने के बाद सभी के पैसे लौटाए जाएंगे। फिर उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। उसके बाद वह जिस होटल में ठहरा हुआ था, वहां के मैनेजर से जानकारी ली गई तो बताया गया कि वह कब का जा चुका है और होटल के भी पैसे नहीं दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मेकअप आर्टिस्ट विनर बनाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले में नगर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस ठगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में एक साथ कई लोगों को ठगा गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ब्यूटी मेकअप आर्टिस्ट बनाने के नाम पर ठगी की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़िता द्वारा दिए गए साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें