पत्नी घर से ले गई नकदी और ज्वेलरी
- फोटो : AI Image- Freepik
नकदी और जेवर लेकर घर से निकली पत्नी
पीड़ित पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घरवालों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें महिला ने अपने प्रेमी के साथ तस्वीर भेजते हुए शादी की बात लिखी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी अपने साथ 53 हजार रुपये नकदी और 1.70 लाख रुपये के जेवर भी लेकर फरार हुई है।