हाजीपुर में UPSC टॉपर को सम्मानित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
परिश्रम और पारिवारिक योगदान को सराहा
तेजस्वी यादव ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना कर कहा कि इनकी सफलता इनके कठिन परिश्रम का परिणाम है, लेकिन इसके पीछे उनके परिवार और माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि जीवन में कभी भी अपने माता-पिता के योगदान को न भूलें, क्योंकि माता-पिता इस दुनिया में सबसे बड़े भगवान होते हैं। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ये युवा देश और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।