फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry: 'उन लोगों ने पहले मिलकर मेरी बेटी को पीटा, फिर गला दबाकर ले ली जान', बताते हुए फूटकर रो पड़े मायकेवाले

Sat, 12 Apr 2025 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराली भी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
मृतका सदिना खातून के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया है - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतका की पहचान फैसल मंसूरी की पत्नी सदिना खातून के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गए।
 
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, गले पर मिले निशान; ससुराल वाले घर छोड़कर फरार
 
विज्ञापन

2 of 4
घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गले पर मिले गहरे निशान
मृतका के पिता इस्लामुद्दीन मंसूरी परसौनी नाथ के रहने वाले हैं। उन्होंने बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सदिना ने कई बार फोन पर अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी दी थी, लेकिन हर बार पंचायत और रिश्तेदारों की सुलह के भरोसे मामले को दबा दिया गया। अब आखिरकार ससुराल वालों ने उसे मार डाला।
 
विज्ञापन

3 of 4
अपने बच्चे के साथ सदिना खातून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस्लामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बेटी के गले पर गहरे चोट के निशान थे, जो साफ तौर पर हिंसा की ओर इशारा करते हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर पहले पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मासूम की मौत ने तोड़ा मां का कलेजा, मंदिर में भगवान की चौखट पर फोड़ा सिर; जानें मामला
 
विज्ञापन

4 of 4
घटना की छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
घटना के बाद बरूराज थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिजनों के आरोप गंभीर हैं और उन्हें भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। मौके से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें