घटनास्थल पर अग्निशमन गाड़ी देर से पहुंचने के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मॉल में किराना और जनरल स्टोर की अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो अब पूरी तरह नष्ट हो गई है। मनीष मिश्रा ने बताया कि अगर समय पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच जाती, तो शायद कुछ संपत्ति बचाई जा सकती थी।
वहीं, घटना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आग लगने की सूचना में देरी के कारण नुकसान अधिक हुआ है।