राजद नेता तेजस्वी यादव के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे पीड़ित बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि उनकी जमीन पर रोड बनाई जा रही है, जबकि वह जमीन उनकी निजी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार से कह-कह कर थक गया हूं। आज पता चला कि नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव आए हुए हैं। इसलिए उनसे मिलकर अपनी शिकायत करूंगा, वही मेरी तकलीफ को सुन सकते हैं और दूर कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज आया तो किसी ने मुझे मिलने नहीं दिया है, जिसे लेकर मुझे बहुत नाराजगी है। मेरी अपनी निजी जमीन पर कब्जा करके सड़क बनाई जा रही है और कोई भी सुनने को यहां तैयार नहीं है।