फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: मुजफ्फरपुर की हवा में मिली धातु; आर्सेनिक, लेड के बाद निकेल के बढ़ने से बढ़ी मुश्किल

Sat, 29 Jun 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Air Pollution: मुजफ्फरपुर की हवा में मिली धातु; आर्सेनिक, लेड के बाद निकेल के बढ़ने से बढ़ी मुश्किल
Bihar Air Pollution: Metal found in air of Muzaffarpur; After arsenic and lead, nickel increased problem
 
विज्ञापन
1 of 5
हवा में निकेल धातु की ज्यादा उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर की हवा में निकेल धातु की मात्रा ज्यादा पाई गई है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राज्य के अलग-अलग शहरों का आंकड़ा जारी किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर की हवा में निकेल 5.400 नैनोग्राम प्रति घनमीटर पाया गया। जबकि हवा में निकेल धातु की मात्रा मानक के तहत अब 20 नैनोग्राम प्रति घनमीटर ही होनी चाहिए। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डेटा में लेड 0.080, आर्सेनिक 0.322 जबकि निकेल 5.400 पाया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हवा में निकेल धातु की ज्यादा उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सूबे के जिन छह शहरों की हवा में मौजूद सीसा (लेड), आर्सेनिक और निकेल जैसे भारी धातुओं की मात्रा की जांच कर रिपोर्ट बोर्ड ने जारी किया है। उसके मुताबिक सूबे के छह शहरों मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सासाराम, राजगीर, पटना और गया में तीनों भारी धातुएं जिनपर अध्ययन किया गया, उसमें सभी मानक के अधीन पाए गए।
विज्ञापन

3 of 5
हवा में निकेल धातु की ज्यादा उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला
मानक के अधीन होना सभी शहरों के लिए राहत की बात है। लेकिन पटना शहर की हवा में सीसा की मात्रा मानक के अधीन रहते हुए अधिक पाई गई है। जबकि सबसे कम सीसा दरभंगा की हवा में मिला है। जबकि गया शहर की हवा में आर्सेनिक की मात्रा इन सभी शहरों से अधिक पाई गई है।
 
4 of 5
हवा में निकेल धातु की ज्यादा उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला
निकेल धातु की अधिक मात्रा मुजफ्फरपुर में शहर में जबकि न्यूनतम राजगीर में मिली है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी द्वारा दिए गए आदेश के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को हवा में मौजूद भारी धातुओं की मात्रा की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हवा में निकेल धातु की ज्यादा उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला
अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सूबे के छह शहरों में जून तक ढाई माह परिवेशीय वायु में लेड, आर्सेनिक और निकेल धातुओं की मात्रा का अध्ययन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें