फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार की दो बच्चियों की मौत; तीन बच्चे गंभीर हालत में भागलपुर रेफर

Mon, 02 Sep 2024 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: मुंगेर में फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार की दो बच्चियों की मौत; तीन बच्चे गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
Munger News: 2 girls of a family died due to food poisoning; 3 referred to Bhagalpur
 
विज्ञापन
1 of 4
अस्पताल में इलाजरत बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मुंगेर के असरगंज थानाक्षेत्र के सजुआ पंचायत स्थित सती स्थान गांव में एक ही परिवार की दो बेटियों की मौत हो गई। मौत की वजह डायरिया बताई जा रही है। वहीं, इसी घर के तीन और बच्चों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सती स्थान गांव निवासी राजकुमार यादव की बेटी काजल कुमारी (10) और प्राची कुमारी (5) को रविवार की देर रात अचानक उल्टी होने लगी। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। रात में ही दोनों बच्ची स्वस्थ हो गईं। इसके बाद घर भेज दिया गया। इस बीच सोमवार की सुबह फिर से अचानक उल्टी होने लगी और दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद राजकुमार यादव की दो अन्य बेटी सोमू कुमारी, रोमा कुमारी और बेटे रुस्तम कुमार को दस्त की शिकायत पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
असरगंज पीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पहुंच स्वास्थ्य विभाग टीम ने की जांच
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर असरगंज पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार चौधरी, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. मोनाकांत और फार्मासिस्ट कुंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने घटना के पीछे का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया। इसके साथ ही मेडिकल टीम ने आसपास के क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव शुरू करा दिया है। साथ ही आसपास के लोगों को घर-घर जाकर सभी को शुद्ध पानी गर्म करके पीने और गरिष्ठ भोजन न करने की सलाह दी जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
घर में चल रहा था श्राद्ध कर्म
राजकुमार यादव के पिता मुनीलाल यादव का कुछ दिन पहले निधन हो गया था, जिनका श्राद्ध कर्म चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों मृतका काजल और प्राची ने रविवार की शाम लगभग तीन बजे भोजन किया। उसके बाद देर शाम उन्हें उल्टी होने लगी। काजल की मां पूजा देवी ने बताया कि मासूमगंज बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में दोनों का इलाज कराया था। जहां उन्हें सलाइन लगाकर कर घर भेज दिया गया। सोमवार की सुबह लगभग तीन बजे दोनों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

4 of 4
फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इधर, राजकुमार यादव की दो अन्य बेटी सोमू कुमारी, रोमा कुमारी और बेटा रुस्तम कुमार भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। वहां तीनों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया। सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था। फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। इसमें पांच लोग प्रभावित हुए हैं। दो की निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान मौत हो गई है। तीन को रेस्क्यू कर लाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें