फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger Lok Sabha: गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी के नामांकन में पहुंचे तेजस्वी, कहा- 500 रुपये में सिलेंडर देंगे

Tue, 23 Apr 2024 06:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Lok Sabha 2024: मुंगेर लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता के नामांकन में मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी शामिल हुए। यहां तेजस्वी ने दावा कर कहा कि हम आने वाले 15 अगस्त को बेरोजगारी से आजादी दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
 
विज्ञापन
1 of 3
चुनावी कार्यक्रम के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से मंगलवार को राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी शामिल हुए। इसके बाद तेजस्वी यादव ने सदर प्रखंड के चरवाहा विद्यालय के मैदान में आशीर्वाद जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार हमने छह महिलाओं को टिकट दिया और सभी महिला उम्मीदवार चुनाव जीत कर संसद पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है।
 
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने सबको मान और सम्म्मान दिया है। अगड़े, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सभी लोगों को इस बार मैंने मौका दिया है। आगे विधानसभा में सभी भाइयों को मौका देंगे, सबको सम्मान और सबको साथ लेकर चलेंगे। ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।  उन्होंने कहा कि हम किसी को गाली देने नहीं आए हैं, हम अपना काम करने आए है।
विज्ञापन

2 of 3
चुनावी कार्यक्रम के दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबधन जीतेगा तो आने वाले 15 अगस्त को बेरोजगारी से आजादी दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। पूरे देश में एक करोड़ सरकारी नोकरी देंगे। गरीब परिवार की बहनों को एक लाख रुपये का मदद करेंगे। साथ ही जो घरेलू सिलेंडर है, जिसकी कीमत 1200-1500 रुपये है। उसको 500 रुपये करेंगे, शिक्षा और चिकित्सा मुफ्त। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनती है तो 200 यूनिट फ्री  बिजली देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम लोग काम करने वाले लोग हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। जो 17 साल में नहीं हुआ हम लोगों ने 17 महीनों में करने का काम किया। उन्होंने कहा भाजपा के लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि मुंगेर लोकसभा में जदयू के प्रत्याशी का चैप्टर क्लोज करो, खत्म करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं, उन्हें हम खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि नरेंद्र मोदी के झांसे में नहीं आना है। इस आशीर्वाद जनसभा में शेखपुरा विधायक विजय सम्राट, एमएलसी उर्मिला ठाकुर, जमालपुर विधायक अजय कुमार सिंह और मुंगेर विधान पार्षद अजय कुमार सिंह सहित पुरब विधायक फुलेना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें