मुंगेर में चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
‘मुस्लिम वोट के चक्कर में रहता है राजद’
राजद पर हमलावर होते हुए कुमार ने कहा कि विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराया। मुस्लिम लोग के वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे। पहले क्या था, उसको वोट दीजिएगा? काम हम लोग करते हैं। 15 वर्षों में जो हुआ है, वह आप भी जानते हैं। जात के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करें। उन्होंने कहा कि राजद ने परिवार को देखा है। मुंगेर से जिसने उम्मीदवार बनाया है, उसके बारे में मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद न करें।