फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger Lok Sabha: 'हम नीतीश-मोदी को वोट देंगे, पर ललन सिंह को एक भी वोट नहीं', जानें क्यों भड़का राजपूत समाज

Thu, 02 May 2024 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Lok Sabha: 'हम नीतीश-मोदी को वोट देंगे, पर ललन सिंह को एक भी वोट नहीं', जानें क्यों भड़का राजपूत समाज
LS Polls: Rajput community announced in front of Bihar govt minister not to vote for NDA candidate Lalan Singh
 
विज्ञापन
1 of 3
एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के खिलाफ रोष जताते राजपूत समाज के मतदाता - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। इस बीच मुंगेर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजपूत समाज के मतदाता बिहार सरकार के मंत्री सुमीत सिंह के सामने कहते दिख रहे हैं कि हम लोग नीतीश कुमार और पीएम मोदी को वोट देंगे, लेकिन एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह को एक भी वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन

2 of 3
मुंगेर में चुनावी कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता ललन सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसन्नडो गांव में आसपास के ग्यारह गांवों के राजपूत समाज की बैठक ललन सिंह के पक्ष में बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह की पहल पर आयोजित की गई थी। उसमें एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह पर राजपूतों का आक्रोश उबल पड़ा। राजपूत समाज के लोगों ने ललन सिंह पर राजपूतों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनाव में इसकी कीमत चुकाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सीएम नीतीश कुमार के साथ मंत्री सुमित सिंह - फोटो : @sumit4chakai
साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि सुमित सिंह का टिकट भी ललन सिंह के कहने पर काटा गया था। लेकिन सुमित सिंह अपनी लोकप्रियता और समाज के दम पर निर्दलीय चुनाव जीते भी और मंत्री भी बने। राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि हम लोग नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री को वोट देंगे, लेकिन एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को एक भी वोट नहीं देगे। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें