फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khagaria: मतगणना से पहले ही सोशल मीडिया में मतदान का एक्सरे, मत प्रतिशत-आंकड़ा निकाल हो रहा जीत-हार का दावा

Fri, 10 May 2024 12:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria: मतगणना से पहले ही सोशल मीडिया में मतदान का एक्सरे, मत प्रतिशत-आंकड़ा निकाल हो रहा जीत-हार का दावा
LS Polls: Before counting of votes, X-ray of voting in social media in Khagaria, Fake vote percentage-figures
 
विज्ञापन
1 of 2
खगड़िया में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
चार जून को मतगणना से पहले खगड़िया में मतदान का एक्सरे सोशल मीडिया में हो रहा है। हालांकि सभी प्रत्याशी के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है। बावजूद इसके एनडीए और महागठबंधन समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। मतलब चुनाव के बाद और मतगणना से पहले आंकड़ों के आधार पर वोटिंग प्रतिशत का एक्सरे किया जा रहा है। ऐसे में मतदान हो जाने के बाद भी जिले का राजनीति पारा हाई है। चाहे राजनेता हों या समर्थक, सभी अपनी सुविधा अनुसार निकाले इन आंकड़ों के जरिए अपनी जीत होने की बात कह रहे हैं।
 
क्या कहता है एनडीए और महागठबंधन का आंकड़ा
सोशल मीडिया में एनडीए और महागठबंधन के नेता और समर्थक जिन आंकड़ों को अपनी जीत बता रहे हैं। उनमें जाति अनुसार वोट प्रतिशत शामिल है। एक तरफ महागठबंधन द्वारा जातिवार आंकड़ा निकाल खुद के उम्मीदवार को 85 हजार वोट से जीत दिलाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए की तरफ से करीब एक लाख से ऊपर वोट से जीत का दावा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
खगड़िया में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
जीत-हार में मामूली अंतर होने की उम्मीद
वहीं, राजनीतिक पार्टियों द्वारा जारी इन आंकड़ों के उलट चुनावी विशेषज्ञ खगड़िया में टांके की टक्कर होने की बात कह रहे हैं। उनके दावों की अगर बात करें तो उसके अनुसार, एनडीए और महागठबंधन दोनों में जीत-हार का फासला काफी कम देखने को मिल सकता है। हालांकि किसकी जीत किसकी हार होगी, यह चार जून को मालूम होगा। मगर खगड़िया के सोशल मीडिया में चुनाव परिणाम की जबरदस्त चर्चा की जा रही है।
 
शुक्रवार को दो बूथों पर पुनः हो रहा मतदान
बहरहाल, इन जीत-हार के दावों के बीच खगड़िया में 10 मई को दो मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जा रहा है। गौरतलब है कि वोट बहिष्कार को लेकर बीते सात मई को पोलिंग बूथ संख्या 182 और 183 पर झड़प हुई थी। जहां लोगों ने वोट का बहिष्कार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें