फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर SP के सामने जान दी

Wed, 26 Mar 2025 02:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar News: लखीसराय में एसपी के सामने पत्नी से प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानें पूरा मामला...। 
विज्ञापन
1 of 3
ज्यादा हालत बिगड़ने के बाद युवक की इलाज के दौरान ही मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
लखीसराय में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान राजपुर गांव निवासी निवास कुमार ने SP कार्यालय पहुंचकर जहर खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पीरीबाजार थाना क्षेत्र की है, जहां निवास दिल्ली से लौटने के बाद सीधे SP कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें- Bihar:जमीन कारोबारी के अपहरणकर्ताओं के घर कुर्की, उधर आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर; इस कारण हरकत में आई पुलिस
 
पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, धमकियों से था परेशान
जानकारी के मुताबिक, निवास कुमार दिल्ली में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी जमालपुर में रहती थी। युवक के अनुसार, उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से चैटिंग और बातचीत करती थी। जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा टोका-टाकी की, तो वह खुद जहर खाकर उसके पूरे परिवार को फंसा देगी। इन धमकियों से निवास मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी तनाव में उसने बुधवार को दिल्ली से लखीसराय आने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर सीधे SP कार्यालय पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई।
 
विज्ञापन

2 of 3
पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पहुंचाया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
SP कार्यालय में शिकायत करने के दौरान ही निवास की तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। डॉक्टर मणिभूषण के अनुसार, जब युवक को अस्पताल लाया गया, तो उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया।

यह भी पढ़ें- Bihar:सिर्फ आपको बुलाया था, पुलिस को क्यों लाए… कहकर युवक ने गंगा में लगा दी छलांग; प्रेमिका से हुआ था झगड़ा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में जुटी, पत्नी से भी होगी पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP अजय कुमार, SDPO शिवम कुमार और कबैया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवक की पत्नी ने उसे किस हद तक प्रताड़ित किया था। क्या वाकई पत्नी की धमकियों और बर्ताव की वजह से युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया, या इसके पीछे कोई और कारण है? फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें