फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: सहरसा में शोभा यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत, लोगों में दिखा उत्साह

Sat, 07 Sep 2024 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Ganesh Chaturthi: सहरसा में शोभा यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत, लोगों में दिखा उत्साह
Ganesh Chaturthi: 11-day Ganesh festival started with Shobha Yatra in Saharsa, people showed enthusiasm
 
विज्ञापन
1 of 3
सहरसा में गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
सहरसा के शंकर चौक स्थित मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरूआत शनिवार को शोभा यात्रा के साथ हुई। शंकर चौक से निकली शोभा यात्रा डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते पुनः वापस शंकर चौक पहुंची। उसके बाद कलश स्थापित किया गया। गणपति बप्पा मोरया की धुन पर शोभा यात्रा में शामिल युवक, युवतियां और अन्य गणेश भगवान का जयकारा लगा थिरकते रहे। पीले वस्त्र में शामिल पुरुष और महिलाओं ने लगातार गणेश भगवान का जयकारा लगा शहर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा को लेकर सदर थाना और यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सदर थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान जहां शोभा यात्रा के साथ थे। वहीं, यातायात पुलिस यात्रा के आगे-आगे सड़क को खाली करा रही थी ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
 
विज्ञापन

2 of 3
सहरसा में गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव में शोभा यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा, गंगा आरती, अलौकिक श्रृंगार, रुद्राभिषेक, महा आरती, 56 भोग, मातृ पूजन, डांडिया कार्यक्रम, सुंदर कांड और मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि सात सितंबर को शोभा यात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा, आठ सितंबर को महा आरती, नौ सितंबर को मातृ पूजन, दस सितंबर को सुंदर कांड, 11 सितंबर को गंगा आरती एवं दीप यज्ञ, 12 सितंबर को रुद्राभिषेक, 13 और 14 सितंबर को महा आरती, 15 सितंबर को 56 भोग, 16 सितंबर को डांडिया कार्यक्रम और 17 सितंबर को हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन एवं नगर भ्रमण होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सहरसा में गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
यातायात मार्ग में किया गया परिवर्तन
जिला मुख्यालय के शंकर चौक स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में शनिवार से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में कई मार्गों को डायवर्ट तो कई को वन वे किया गया है। ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सुबह और संध्या में शंकर चौक पर भीड़ हो सकती है तो सिर्फ पूजा करने या आवश्यक कार्य के लिए ही वहां आएं। पूजा करने के लिए बड़े वाहन लेकर न आएं। गणेश पूजा को लेकर यातायात मार्ग परिवर्तन किया गया है। सात से 17 सितंबर तक सुबह और संध्या में प्रशांत चौक से स्टेशन जाने वाले सभी छोटे वाहन सब्जी मंडी से होकर जाएंगे। महावीर चौक से सभी छोटे वाहन दहलान से गांधी पथ होकर जाएंगे। वहीं, छोटे वाहन के लिए मीर टोला और रिफ्यूजी चौक से गांधी पथ होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक का रास्ता एक वैकल्पिक मार्ग होगा। उसका कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। सभी बड़े वाहन रिफ्यूजी चौक से बाईपास के रास्ते जाएंगे। सिर्फ रात में शहर में लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले वाहन शहर में नो एंट्री टाइम खुलने पर प्रवेश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें