फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मासूम बच्ची की आग में जिंदा जलकर मौत; 40 परिवारों के आशियाने राख हुए, लाखों के नुकसान का अनुमान

Tue, 02 Apr 2024 12:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar: मासूम बच्ची की आग में जिंदा जलकर मौत; 40 परिवारों के आशियाने राख हुए, लाखों के नुकसान का अनुमान
Madhepura: About 40 houses burnt to ashes due to sudden fire in Maheshua village, 1 girl died due to burning
 
विज्ञापन
1 of 4
आग लगने से चालीस घर जले - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मधेपुरा सदर प्रखंड के महेशुआ गांव में सोमवार की रात लगी आग से लगभग 40 परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में एक बच्ची जिंदा जल गई। मृतका की पहचान महेशुआ निवासी श्रवण कुमार दास की सात वर्षीय बेटी कोमल कुमारी के रूप में हुई है। सुबह में मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
आग लगने से चालीस घर जले - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने के बाद से जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित लोगों के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

3 of 4
आग लगने से चालीस घर जले - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण कुणाल कुमार ने बताया कि राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मदद से सुबह नाश्ता की व्यवस्था की गई। लेकिन प्रशासन की ओर से खाना या पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम लगभग सात बजे घर में आग लगी थी। पांच दमकल गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

4 of 4
आग लगने से चालीस घर जले - फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास ने बताया कि लगभग 40 परिवारों के 70 लोग इस घटना से प्रभावित हुए हैं। आग लगने की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। घटनास्थल पर मौजूद सीओ केशिका झा कैमरे पर कुछ बोलने से परहेज करते रहे। एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें