स्कूली छात्राओं ने मायूस सीआरपीएफ जवानों को बांधी राखी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवानों को पहले तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। स्कूली छात्राओं से अपने कलाई पर राखी बंधवाकर सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवान भी भाव विभोर हो गए। इस दौरान जवानों ने बहनों को उपहार स्वरूप कुछ रुपये और मिठाइयां भेंट में दिए। साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्कूली छात्राओं को वचन दिया कि वे देश सुरक्षा के साथ क्षेत्र में भी सुरक्षा कायम रखेंगे।