फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन, साक्षी झा ने हासिल किया पुरस्कार

Tue, 30 Jul 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhushravani Festival: आयोजन टीम के सदस्य नंदिनी सिंह ने बताया 25 जुलाई से छह अगस्त तक प्रतिदिन मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मिथिलांचल की संस्कृति को परंपरा के मूल में रखने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 2
पुरस्कार स्वीकारती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
मिथिलांचल के नव विवाहिताओं के प्रसिद्ध पर्व मधुश्रावणी को लेकर मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फूलों की डाली लेकर विवाहिताएं पहुंच रही हैं। श्रावण महीने के मधुश्रावणी पर्व पर मिथिला हाट में विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसमें नव विवाहिताएं अपनी सहेलियों के साथ फूलों की डाली लेकर मिथिला हाट पहुंचती हैं। फिर वहीं डाली सजाती हैं। अच्छी डाली को मिथिला हाट के प्रबंधन द्वारा प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप में दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कार्यक्रम में भाग लेतीं नव विवाहिताएं - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मधुश्रावणी पर्व में विवाहिता के लिए यह एक यादगार पल होता है। नव विवाहिताएं इसे शादी के प्रथम वर्ष ही मनाती है। यह पल फिर दोबारा नहीं आता। इस दौरान नव विवाहिताएं रंगीन कपड़े पहने पायल की झुन-झुन की आवाज देते हुए हाथों में फूल-पत्ती से सजी डाली लेकर पहुंचती है और डाली सजाती हैं। इस प्रतियोगिता में सुंदर डाली वाले को पुरस्कार दिया जाता है।

आयोजन टीम के सदस्य नंदिनी सिंह ने बताया 25 जुलाई से छह अगस्त तक प्रतिदिन मिथिला हाट में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मिथिला की समृद्ध संस्कृति सुरक्षित रखने के लिए राज्यसभा सांसद संजय झा की दूरदृष्टि की सोच भी आयोजन में दिखती है। मिथिलांचल की संस्कृति को परंपरा के मूल में रखने की कोशिश की जा रही है। इसे मिथिला हाट विभाग द्वारा बनाया गया था। महिलाएं बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रही हैं।



उन्होंने बताया कि कोसी रेंज की कमिश्नर नीलम चौधरी द्वारा अन्ध्राथाढी प्रखंड के बर्स्साम गांव निवासी साक्षी झा को पुरस्कार दिया गया है। नीलम चौधरी इस कार्यक्रम को देख काफी उत्साहित दिखीं। वह मिथिला हाट घूमने के लिए पहुंचीं थी। मिथिला हाट प्रबंधन द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था। यह जानकारी प्रबंध कमेटी के साकेत कुमार ने दी है। मिथिला हाट प्रतिदिन नया आयाम स्थापित कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें