फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद होश आया तो लुट चुके थे हम, शरीर वाले फटे कपड़े बचे; पीड़ितों का दर्द

Mon, 14 Oct 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: बागमती एक्सप्रेस हादसे के बाद होश आया तो लुट चुके थे हम, शरीर वाले फटे कपड़े बचे; पीड़ितों का दर्द
Bihar News: Victims of Bagmati Express train accident going from Mysore to Darbhanga shared their pain
विज्ञापन
1 of 5
समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 350 यात्रियों को उतारा गया - फोटो : अमर उजाला
मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं, हालांकि किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को सुरक्षित समस्तीपुर लाया गया। सोमवार को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 350 यात्रियों को उतारा गया, जिनमें से 64 को समस्तीपुर में उतरना था, लेकिन केवल 25 यात्री यहां उतरे।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
रेलयात्री सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों ने बयां किया हादसे का दर्द
दुर्घटना के बाद ट्रेन से उतरे कई यात्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। रेलयात्री सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त वह सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक एक तेज झटका लगा और वह अपनी सीट से नीचे गिरकर बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि लोग उन्हें बाहर निकाल रहे थे। उनका सारा सामान हादसे में खो गया, जिसमें पैसे, टिकट और बच्चों के लिए खरीदे गिफ्ट भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अब वह खाली हाथ केवल पहने हुए कपड़ों में घर लौटे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रेलयात्री मदीना - फोटो : अमर उजाला
दरभंगा निवासी मदीना ने कहा कि तेज आवाज सुनते ही बोगी में अफरा-तफरी मच गई। उनकी बोगी पटरी से उतर गई थी, लेकिन शुक्र है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और उन्हें पास के स्टेशन पर पहुंचाया गया। मदीना का सारा सामान मिल गया और वह सुरक्षित अपने घर पहुंचीं।
 

4 of 5
समस्तीपुर में उतरे 64 में से केवल 25 यात्री - फोटो : अमर उजाला
समस्तीपुर स्टेशन पर यात्रियों की मदद
समस्तीपुर स्टेशन पर डीसीआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में रेलवे कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों को चाय और नाश्ता दिया गया। ट्रेन सुबह 4:13 बजे समस्तीपुर पहुंची और 4:25 बजे दरभंगा के लिए रवाना हुई।
 
वहीं, समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि हादसे में समस्तीपुर के किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। केवल हल्की चोटें आईं और सभी 350 यात्री सुरक्षित लौट आए। दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज चेन्नई में चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 16 अक्तूबर से इस मामले की सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) जांच चेन्नई में शुरू होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई - फोटो : PTI
बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर
गौरतलब है कि शुक्रवार को यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस टक्कर के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें