बिहार के समस्तीपुर लोकसभा (सुरक्षित सीट) में मतदान के अंतिम आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत 60.11 फीसद रहा। यहां मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 18,18,530 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 9,55,215, महिला मतदाता 8,63,287 और पारलिंगी (ट्रांसजेंडर) मतदाता 28 हैं। इसमें से 10,93,182 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,26,467, महिला मतदाताओं की संख्या 5,66,710 और पारलिंगी मतदाताओं की संख्या पांच रही।
मतदान के प्रतिशत की बात करें तो कुल 55.12 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने, 65.65 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और 17.86 प्रतिशत पारिलिंगी मतदाताओं ने मतदान किया।
विधान सभावार मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है:-
1. 78-कुशेश्वर स्थान - 58.62 प्रतिशत
2. 84-हायाघाट - 59.49 प्रतिशत
3. 131-कल्याणपुर - 61.98 प्रतिशत
4. 132-वारिसनगर - 60.84 प्रतिशत
5. 133-समस्तीपुर - 61.30 प्रतिशत
6. 139-रोसड़ा - 58.17 प्रतिशत