शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि चांदन मिस्त्री टोला में गुरुवार की रात निशा कुमारी की बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार को दुल्हन बनी। इसके बाद निशा मंडप से सीधे बूथ संख्या 303 में पहुंची और उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहूति दी। मतदान केंद्र पर युगल जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
वहीं, दूल्हे विकाश कुमार ने बताया कि घर से विदाई के बाद निशा ने मतदान करने की इच्छा जताई। वह मेरी संगिनी है, अभी-अभी मंडप पर बैठकर हम दोनों ने हर दुख-सुख में एक-दूसरे भागीदार बनने की कस्में खाई हैं। उसकी इच्छा देश के प्रति है और हम पूरी न करें, ऐसा कभी नहीं हो सकता है। इसलिए मैंने तुरंत सहमति दे दी। अब मतदान हो गया है। अब हम दोनों अपने घर के लिए निकल रहे हैं, क्योंकि मुझे भी वहां मतदान करना है।