बिहार के सूबे में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पांच जिलों में मतदान जारी है। शुक्रवार को समयनुसार सुबह से ही लोग मतदान के लिए बूथ पर कतारबद्ध दिखे। हालांकि चिलचिलाती धूप के कारण मतदाताओं की संख्या काफी कम देखी गई। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से लगातार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कवायद की जा रही है, जबकि आमजनों के बीच कहीं न कहीं प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी है। इसकी जीती जागती तस्वीर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड से सामने आ रही है।