बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं को झकझोर कर रख दिया है। दो बच्चों की मां पूनम कुमारी अपने ही रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम में पड़ गई और घर-परिवार, पति व बच्चों को छोड़कर मंदिर में विवाह कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि उसने अपने पति को खुद मोबाइल पर शादी की तस्वीर भेजकर इसकी जानकारी दी।