फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: आज पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना के कई इलाकों में जलभराव; घरों में कैद हुए लोग

Tue, 29 Jul 2025 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Flood: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास आ चुका है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो चुके हैं। आम लोग खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें। 
 
विज्ञापन
1 of 4
पटना के कई इलाके जलमग्न हुए। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें से 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, नालंदा, रोहतास, औरंगाबाद, अरलव, जहानाबाद, गया, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, बक्सर, कैमूर में मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इधर, पिछले दो दिनों से पटना समेत कई इलाकों में बारिश के कारण लोग परेशान हो गए हैं। स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार बारिश से राजधानी के कई इलाके लबालब हो चुके हैं। हमलोग घरों में कैद हो चुके हैं। बारिश ने पटना नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
पटना के रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला
पटना के इन इलाकों में बारिश से हाल बुरा
रविवार और सोमवार तक करीब 155 एमएम बारिश के कारण पटना के 118 इलाकों जलजमाव हो गया। पटना जंक्शन, हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, न्यू मार्केट, राजीव नगर, एजी कॉलोनी, कृषि नगर, शास्त्रीनगर, गोला रोड, बोरिंग रोड, कदमकुंआ समेत कई इलाकों में घुटने भर पानी आ गया है। इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के निजी आवास के पास कमर भर पानी भर गया।  राजीव नगर निवासी विशाल सिंह ने बतया कि बारिश से पहले नगर निगम ने पूरी तैयारी नहीं की थी। जल निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण ऐसा हाल हो गया। 2019 में पूरा पटना डूब गया था। इस बार 2019 जैसे ही हालत हैं। कई जगहों पर नालों के ढक्कन खुले होने के कारण जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। वहीं गर्दनीबाग के सरकारी स्कूल में बारिश का पानी भर जाने के कारण बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 4
नवादा में अस्पताल में घुसा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
नवादा में अस्पातल में घुसा बारिश का पानी, मरीज परेशान
लगातार बारिश ने नवादा नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। महज कुछ घंटों की बारिश ने पूरे शहर को मानो जलमग्न कर दिया। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर सरकारी संस्थानों, धार्मिक स्थलों और रिहायशी इलाकों तक जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद वीआईपी कॉलोनी, हरिश्चंद्र स्टेडियम, स्टेशन रोड, कदमकुआं चौक, विजय बाजार, मेन रोड, साहेब कोठी रोड, भादौनी, गोंदापुर, डोभरा पर, मिर्जापुर और शिवनगर जैसे दर्जनों मुहल्लों में पानी भर गया है। सबसे चिंताजनक स्थिति सदर अस्पताल की है। यहां के वार्डों में पानी घुस चुका है, जिससे मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी हो रही है। एक्स-रे रूम, रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण केंद्र भी जलमग्न हो गए हैं। मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी में खड़े होकर इलाज की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। पानी के साथ बहकर आई गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
पटना जंक्शन पर जलजमाव से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला
अगले छह दिनों तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से छह दिनों तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ स्थानों में भारी बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। पटना, नवादा, बेगूसराय, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आठ सेमी से अधिक बारिश हुई है। इससे कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं पटना नगर निगम की ओर से कहा गया है कि हमारी टीम जलनिकासी के लिए लगातार काम कर रही है। जहां भी जलजमाव की समस्या है, उसे जल्द से जल्द दूर किया जा रहा। नगर निगम क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध है कि अपने इलाके में जल निकासी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155304 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें