आजकल सभी कार कंपनियां गाड़ियों में जबरदस्त फीचर दे रही हैं। कुछ साल पहले तक गाड़ियों में एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, डीआरएल एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर लग्जरी होते थे, लेकिन अब ये फीचर बेहद क़मन हो गए हैं, और सरकार ने कुछ फीचर्स को देना जरूरी बना दिया है। जिसके बाद कारमेकर्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए फीचर देना शुरू कर दिया। अब तो फीचर्स की बेहद लंबी लिस्ट है। गाड़ियों में कई लेटेस्ट ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, पैडल शिफ्टर, सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नए-नए आ गए हैं। आलम यह है कि जब कार खरीदने जाते हैं कारों के तमाम फीचर देखकर लोग भ्रमित हो जाते हैं। लेतिन इनमें से कुछ फीचर गैर जरूरी होते हैं और अगर आप इन पर 'लट्टू' होते हैं, तो समझिए आप इन पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही यूजलेस फीचर्स के बारे में...