फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: इस साल लॉन्च हुईं 5 अहम कारें, जानें कीमत, फीचर्स और खास बातें

Wed, 29 Dec 2021 11:36 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां हम आपको बता रहे हैं पिछले साल लॉन्च की गई 5 ऐसी कारों के बारे में, जो अपने तरीके से महत्वपूर्ण हैं और जो अपने संबंधित कार निर्माताओं के लिए भी काफी अहम स्थान रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 21
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Twitter
Top 5 cars launched in India in 2021: कोरोना महामारी से जूझता हुआ यह साल कार निर्माताओं के लिए साल 2020 से थोड़ा बेहतर रहा है। वाहन निर्माताओं को उम्मीद बंधी रही कि कारोबार कोरोना काल से पहले वाली स्थिति पर फिर से पहुंच जाएगा। हालांकि सेमिकंडक्टर चिप की कमी का वैश्विक संकट अभी भी वाहन निर्माताओं पर भारी पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके साल 2021 में कई महत्वपूर्ण वाहनों की लॉन्चिंग हुई है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस साल लॉन्च की गई 5 ऐसी कारों के बारे में, जो अपने तरीके से महत्वपूर्ण हैं और जो अपने संबंधित कार निर्माताओं के लिए भी काफी अहम स्थान रखती हैं।
विज्ञापन

2 of 21
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Celerio 2021
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नवंबर 2021 के दूसरे हफ्ते में Celerio (सेलेरियो) हैचबैक कार के सेकंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर इस मॉडल को 15,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई। नया मॉडल पिछली पीढ़ी सेलेरियो की तुलना में काफी बेहतर है। सेलेरियो के पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 23 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। नई सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के साथ देश में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल पेट्रोल कार होने का दावा करती है। भारत में पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह कार भारतीय ग्राहकों को राहत पहुंचा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 21
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी सेलेरियो में अब नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार का यह भी दावा है कि नया इंजन सभी वेरिएंट्स में CO2 उत्सर्जन को 19 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है। इसमें कूल्ड EGR, ऑटो टेंशनर और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड दिए गए हैं। 

4 of 21
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इंटीरियर और फीचर्स
सेलेरियो अब पहले से ज्यादा स्पेस का वादा करती है। कार में नए फीचर्स जैसे फर्स्ट-इन-सेगमेंट हिल होल्ड असिस्ट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप, बड़े टैब जैसी इंफोटेनमेंट स्क्रीन से लैस है। कार में शार्प डैश लाइन्स के साथ सेंटर-फोकस विजुअल अपील, क्रोम एक्सेंट के साथ ट्विन-स्लॉट एसी वेंट्स, नया गियर शिफ्ट डिजाइन और अपहोल्स्ट्री के लिए नया डिजाइन है। 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो डिस्प्ले एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। हालांकि सीट और अपहोल्स्ट्री मैटेरियल बेसिक हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 21
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
नई 2021 मारुति सेलेरियो चार ट्रिम्स (LXi, VXi, ZXi और ZXi+) और सात वैरिएंट्स (4 मैनुअल और 3 AMT) में आती है। LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 4.99 लाख रुपये, 5.63 लाख रुपये, 5.94 लाख रुपये और 6.44 लाख रुपये है। VXi, ZXi और ZXi+ AMT वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 6.13 लाख रुपये, 6.44 लाख रुपये और 6.94 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
LXI MT 4.99 लाख
VXI MT 5.63 लाख
VXI AMT 6.13 लाख
ZXI MT 5.94 लाख
ZXI AMT 6.44 लाख
ZXI+ MT 6.44 लाख
ZXI+ AMT 6.94 लाख
विज्ञापन

6 of 21
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger
Kiger SUV को इस साल की शुरुआत में भारत में 5.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। काइगर एसयूवी 5 ट्रिम लेवल - XE, RXL, RXT, RXT (O) और RXZ में उपलब्ध है। अपने आकर्षक लुक, स्पोर्टी डिजाइन और काफी किफायती एसयूवी होने के कारण काइगर भारतीय कार बाजार में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Renault Kiger (काइगर) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट में किसी भी पेट्रोल इंजन वाले यात्री वाहनों में सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार है। Kiger एसयूवी ने एआरएआई-प्रमाणित 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज हासिल किया है। रेनो के मुताबिक काइगर पर माइलेज के आंकड़े तीन ड्राइव मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट की वजह से मिलते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 21
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन और माइलेज
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है।

1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। यह एसयूवी सामान्य तौर पर 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। 

8 of 21
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

9 of 21
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger की वेरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें।

 
वेरिएंट कीमत (रुपये)

 RXE 1.0L ENERGY MT
5,64,030

 RXL 1.0L ENERGY MT
6,54,030

 RXT 1.0L ENERGY MT
7,02,030

 RXL EASY-R AMT 1.0L ENERGY
7,04,030

 RXT 1.0L ENERGY MT DUAL TONE
7,22,030

 RXT OPTION 1.0L ENERGY MT
7,37,030

 RXT EASY-R AMT 1.0L ENERGY
7,52,030

 RXT OPTION 1.0L ENERGY MT DUAL TONE
7,57,030

 RXT EASY-R AMT 1.0L ENERGY DUAL TONE
7,72,030

 RXT OPTION EASY-R AMT 1.0L ENERGY
7,87,030

 RXZ 1.0L ENERGY MT
7,91,030

 RXT OPTION EASY-R AMT 1.0L ENERGY DUAL TONE
8,07,030

 RXZ 1.0L ENERGY MT DUAL TONE
8,11,030

 RXT 1.0L TURBO MT
8,12,030

 RXT 1.0L TURBO MT DUAL TONE
8,32,030

 RXZ EASY-R AMT 1.0L ENERGY
8,41,030

 RXZ EASY-R AMT 1.0L ENERGY DUAL TONE
8,61,030

 RXT X-TRONIC (CVT) 1.0L TURBO
9,00,030

 RXZ 1.0L TURBO MT
9,01,030

 RXT X-TRONIC (CVT) 1.0L TURBO DUAL TONE
9,20,030

 RXZ 1.0L TURBO MT DUAL TONE
9,21,030

 RXZ X-TRONIC (CVT) 1.0L TURBO
9,89,030

 RXZ X-TRONIC (CVT) 1.0L TURBO DUAL TONE
10,09,030

10 of 21
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch
इस साल त्योहारी सीजन के आसपास अक्तूबर के महीने में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी बहुप्रतीक्षित Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी लॉन्च की। ज्यादातर लोग इसे सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मानते हैं, लेकिन पंच एक माइक्रो एसयूवी से ज्यादा है और इसने एक नई श्रेणी की शुरुआत की है जिसमें भविष्य में और कारें दिखेंगी।

टाटा पंच एसयूवी सबसे सस्ती होने के साथ ही सबसे सुरक्षित कार भी है। Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5 स्टार रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में Tata Punch एसयूवी को 5.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत है। जबकि टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.79 लाख रुपये तक जाती है।

11 of 21
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
इंजन पावर और स्पीड
टाटा मोटर्स ने पंच एसयूवी को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतारा है। इस कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। टाटा पंच एसयूवी में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी का विकल्प मिलता है। Tata Punch एसयूवी 6.5 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे लगभग 16 सेकंड का समय लगता है। वहीं इसे बाद में टर्बो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

12 of 21
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
शानदार फीचर्स
  • टाटा पंच के प्योर वेरिएंट में डुअल एयरबैग, 15-इंच व्हील्स, डुअल ड्राइव मोड, इंजन-स्टार्ट स्टॉप, 90-डिग्री ओपनिंग डोर, रियर फ्लैट फ्लोर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
  • इसके बाद एडवेंचर वेरिएंट की बात करें तो, इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पावर विंडो और सेंट्रल रिमोट लॉकिंग सिस्टम हैं।
  • तीसरे वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, वॉयस रिकग्निशन, पैसिव एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, सिक्स-वे हाइट-एडजस्टेबल सीटें और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • चौथा वेरिएंट क्रिएटिव रेड, ब्लू और डुअल-टोन कलर थीम में पेश किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेड लाइट और एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब और आईआरए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है। 

13 of 21
MG Astor - फोटो : MG Motor
MG Astor : भारत की पहली 'इंटेलिजेंट कार'
ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor (एमजी मोटर) ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी MG Astor को इस साल अक्तूबर के महीने में लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाहन निर्माताओं के लिए प्रतिस्पर्धा का अगला मैदान बन सकता है। जहां कार निर्माता भारतीय बाजार में अपने वर्चस्व से जूझने की संभावना रखते हैं। यह कार निर्माण का एक पहलू है जिसका पहले से ही विश्व स्तर पर चलन हो चुका है। एमजी मोटर ने इस तरह के फीचर्स से लैस 2021 एस्टर एसयूवी की लॉन्चिंग के साथ भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है।

एमजी मोटर इंडिया की MG Astor भारत में कंपनी की पांचवीं लॉन्च है और पहली कार है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दिया गया है जिसमें कई एडवांस ड्राइव और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह कि यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें पहली बार ऑटोनॉमस लेवल 2 ADAS (अडप्टिव ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसा फीचर दिया गया है। 
 

14 of 21
MG Astor - फोटो : MG Motor
इंजन और पावर
नई MG Astor एसयूवी भारत में सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका 1.5-लीटर इंजन 110 bhp का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि 1.3 लीटर इंजन इस सेगमेंट में सबसे दमदार 140 bhp का पावर और 220 Nm के टॉर्क जेनरेट करेगा। 1.3 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। 

15 of 21
MG Astor - फोटो : MG Motor
शानदार फीचर्स
MG Astor की i-SMART टेक्नोलॉजी स्मार्ट, शार्प और सैवी वेरिएंट के लिए 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स देती है। इसके ऑटोनॉमस लेवल 2 टेक्नोलॉजी फीचर्स को 220 Turbo AT और VTI-tech CVT ट्रांसमिशन ट्रिम्स के शार्प वेरिएंट में वैकल्पिक पैकेज के रूप में उपलब्ध होगा। नई एस्टर एसयूवी प्रीमियम और फीचर लोडेड केबिन के साथ आती है। इसमें डैशबोर्ड और डोर पैनल पर सॉफ्ट-टच मटीरियल के साथ एक अपमार्केट केबिन दिया गया है। एसयूवी में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ब्रश एल्युमिनियम एक्सेंट, कनेक्टेड कार फीचर्स के लिए जियो ई-सिम के साथ 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एक डिजिटल चाबी मिलती है जिसे वाहन मालिक अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर सकता है। इस एसयूवी में 7.0-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रियर व्यू मिरर के पास यूएसबी प्लग-इन मिलता है। 

16 of 21
MG Astor - फोटो : MG Motor
सेफ्टी फीचर्स
एस्टर के सभी वेरिएंट्स में 27 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। जबकि टॉप वेरिएंट में 49 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। नई एमजी एस्टर में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट, ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), एचएचसी (हिल होल्ड कंट्रोल), एचडीसी (हिल डिसेंट कंट्रोल), इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ईएसएस), ISOFIX चाइल्ड एंकर और ऑल 4 डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी मिलते हैं जैसे ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, कॉर्नरिंग असिस्ट के साथ फ्रंट फॉग लैंप, रियर फॉग लैंप, सिक्योरिटी अलार्म, रियर डिफॉगर, हीटेड ओआरवीएम और अल्ट्रा-हाई स्टील केज बॉडी। 

17 of 21
MG Astor - फोटो : MG Motor
वेरिएंट्स और कीमत
MG Astor मिड-साइज एसयूवी 5 ट्रिम्स - Style, Super, Smart, Sharp और Savvy में उपलब्ध है। एसयूवी के नॉन-टर्बो वर्जन की कीमत 9.78 लाख रुपये से 14.98 लाख रुपये के बीच है, जबकि टर्बो वर्जन के बेस वेरिएंट की कीमत 15.88 लाख रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 17.38 लाख रुपये है। 
 
ट्रिम और इंजन स्टाइल सुपर स्मार्ट शार्प सैवी
VTi-Tech (MT) 9.78 लाख रुपये 11.28 लाख रुपये 12.98 लाख रुपये 13.98 लाख रुपये  
VTi-Tech (CVT)   12.68 लाख रुपये 14.18 लाख रुपये 14.98 लाख रुपये 15.78 लाख रुपये
220 Turbo (AT)     15.88 लाख रुपये 16.78 लाख रुपये 17.38 लाख रुपये

18 of 21
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar
भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ज्यादातर अपनी हैचबैक और एसयूवी के लिए जानी जाती थी। ह्यूंदै की 70 फीसदी से ज्यादा बिक्री इन्हीं दो कैटेगरी से होती है। हालांकि, कोरियाई कार निर्माता ने इस साल पहली बार तीन-पंक्ति सेगमेंट में उतरने का फैसला किया। ज्यादातर कार निर्माता इस सेगमेंट में कारोबार की काफी संभावना देख रहे हैं। 

19 of 21
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
नई Hyundai Alcazar Signature (O) 7-सीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 159 bhp का पावर और 192 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। यह एसयूवी 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन के साथ भी आती है जो 115 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट शामिल हैं। 

20 of 21
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
माइलेज
पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 14.5 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.2 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करते हैं। जबकि डीजल मॉडल अधिक ईंधन कुशल है जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 20.4 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन

21 of 21
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
कीमत
Hyundai Alcazar की कीमतें 16.30 लाख रुपये से शुरू होती हैं जो 20.14 लाख रुपये तक जाती हैं। जहां पेट्रोल मॉडल की कीमत 16.30 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक है। वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत 16.53 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये के बीच है। ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 17.93 लाख रुपये से 20.14 लाख रुपये के बीच है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें