फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: भारत में इस साल लॉन्च हुई सबसे सुरक्षित कारें, ग्लोबल NCAP से मिली सेफ्टी रेटिंग

Sat, 25 Dec 2021 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कारों की सेफ्टी रेटिंग हाल के दिनों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बन गई है। Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) के मुताबिक 2021 के दौरान भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
कारों की सेफ्टी रेटिंग हाल के दिनों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बन गई है। इस बदलाव के लिए जिम्मेदार संगठनों में से एक Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) है। NCAP का अर्थ New Car Assessment Program (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) है। ग्लोबल एनसीएपी का 'भारत के लिए सुरक्षित कार' अभियान भारत सरकार और भारतीय बाजार के वाहन निर्माताओं के लिए असल में आंख खोलने वाला साबित हुआ है। 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक कार में सेफ्टी फीचर्स को लक्जरी माना जाता था। यहां तक कि बुनियादी एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी सिर्फ लग्जरी कारों या ज्यादा बिकने वाली कारों के टॉप मॉडल में ही मिलता था। ग्लोबल एनसीएपी अभियान मूल रूप से वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इस अभियान की वजह से सरकार ने वाहनों की सुरक्षा पर जोर दिया और देश में बिकने वाली कारों के लिए ज्यादा सख्त सेफ्टी की जरूरतों को अपनाया गया। 

साल 2014 के बाद से, फॉक्सवैगन पोलो, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300, टोयोटा इटियोस, टाटा नेक्सन और कुछ अन्य कारों ने 4-स्टार या 5-स्टार का मजबूत प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं ग्लोबल एनसीएपी के मुताबिक 2021 के दौरान भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Tata Punch GNCAP crash test - फोटो : GNCAP
Tata Punch
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी Tata Punch 18 अक्तूबर, 2021 को भारत में लॉन्च हुई। तब से इसमें ग्राहकों की काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्लोबल एनसीएपी में Tata Punch ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग - 17.00 में से 16.45 अंक हासिल किए। और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग - 49.00 में से 40.89 अंक हासिल किए हैं। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch अकेली कार है जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

3 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा पंच एसयूवी 64 किमी प्रति घंटा पर टेस्टिंग की गई थी और इसकी बॉडी शेल अखंडता को स्थिर के रूप में रेट किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए ओवरऑल 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए पांच में से चार स्टार मिले हैं। इसके अलावा, टाटा पंच को दो एयरबैग, एबीएस ब्रेक और आईएसओफिक्स एंकरेज के साथ फिट किए गए सबसे बुनियादी सेफ्टी स्पेसिफिकेशंस के साथ टेस्टिंग किया गया था। 

4 of 8
Mahindra XUV700 Crash Test - फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV700
XUV500 को रिप्लेस करने वाली महिंद्रा की XUV700 एसयूवी ने भी एक मजबूत प्रदर्शन किया है। Mahindra XUV700 ने टॉप सेफ्टी स्कोर हासिल किया है। XUV700 को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।  XUV700 ने 17.00 में से 16.03 अंक हासिल किए हैं। कार के स्ट्रक्चर को भी स्टेबल तौर पर रेट किया गया है। दुर्घटना की स्थिति में आगे के पैसेंजर्स की संभावित चोटें भी मामूली रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर
Mahindra XUV700 ने भी बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर हासिल किया है, जिसमें अधिकतम 49 में से 41.66 नंबर मिले हैं। बॉडी शेल अखंडता को स्थिर के रूप में रेट किया गया है। और हाल ही में लॉन्च की गई Mahindra XUV700 को सबसे बुनियादी सेफ्टी स्पेसिफिकेशंस में टेस्टिंग किया गया था। जिसमें दो एयरबैग, ABS ब्रेक और ISOFIX एंकरेज शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
Tata Tigor EV Crash Test - फोटो : Global NCAP
Tata Tigor EV
#SaferCarsForIndia (सेफर कार्स फॉर इंडिया) अभियान के तहत देश में ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार और टाटा की सबसे किफायती ईवी थी। Tigor EV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए 17.00 में से 12.00 अंक हासिल किया, यानी पांच में से चार का स्कोर। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए, 49.00 में से 37.24 अंक हासिल किया। 
विज्ञापन

7 of 8
Tata Tigor EV - फोटो : Tata Motors
Tigor EV के लिए बॉडी शेल अखंडता को अस्थिर के रूप में रेट किया गया था। ग्लोबल एनसीएपी के अनुसार, बॉडीशेल को अस्थिर के रूप में रेट किया गया था और यह और भार को सहन करने में सक्षम नहीं था। 
विज्ञापन

8 of 8
Audi Q5 2021 Facelift - फोटो : Audi India
अब यहां यह नहीं कहा जा रहा कि Audi Q5 (ऑडी क्यू5) या Mercedes-Benz S-Class (मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास) सुरक्षित नहीं है। इसका सीधा सा मतलब है कि ग्लोबल एनसीएपी द्वारा #SaferCarsForIndia अभियान के तहत उनकी टेस्टिंग नहीं की गई है। हालांकि, यह कहा जाना चाहिए कि अधिकांश हाई-एंड लग्जरी कारें सुरक्षा उपकरणों की एक लंबी सूची के साथ आती हैं, क्योंकि इनके लिए इतनी कीमत चुकाई जाती है कि उनमें सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जाने ही चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें