फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha: भारत में यामाहा के ब्लू स्क्वायर आउटलेट 100 के आंकड़े पर पहुंची, जानें क्या है खूबियां

Wed, 02 Nov 2022 05:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Yamaha Blue Square Outlet - फोटो : Yamaha
India Yamaha Motor (IYM) Pvt. Ltd., इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में 100 ब्लू स्क्वायर शोरूम स्थापित करने का पड़ाव पार कर लिया है। कंपनी इसका आधिकारिक रूप से एलान किया। यामाहा की यह घोषणा कंपनी के पूरे 3एस नेटवर्क को यामाहा ब्लू थीम के तहत स्थापित करने और भारतीय बाजार में अपना रिटेल फुटप्रिंट बढ़ाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 
विज्ञापन

2 of 6
Yamaha - फोटो : Yamaha
2018 में 'द कॉल ऑफ द ब्लू' ब्रांड कैंपेन की शुरुआत की गई थी। इस कैंपेन के तहत 2019 में ब्रांड की प्रीमियम रेंज को प्रदर्शित करने के लिए ब्लू स्क्वायर शोरूम के कॉन्सेप्ट को सामने रखा गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Yamaha Track day event - फोटो : Yamaha
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ब्लू स्क्वायर शोरूम को लेकर यामाहा का कॉन्सेप्ट ग्राहकों की सभी बाइकिंग जरूरतों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करना है। ब्लू स्क्वायर शोरूम को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहक यामाहा के रेसिंग डीएनए को जानें और उससे जुड़ सकें। साथ ही उन्हें एक प्रीमियम ब्रांड से जुड़ने के गर्व का अनुभव हो। यह शोरूम ग्राहकों के लिए यामाहा की ब्लू स्ट्रीक्स राइडर कम्युनिटी से जुड़ने का प्लेटफॉर्म भी है। यामाहा के दीवानों की इस मजबूत कम्युनिटी के जरिए ग्राहक अपनी तरह के विचार वाले अन्य राइडर्स से जुड़ने में सक्षम हो पाते हैं। 

4 of 6
Yamaha Aerox 155 - फोटो : Yamaha
इस मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 'द कॉल ऑफ द ब्लू' कैंपेन के तहत यामाहा ने भारत में 100 ब्लू स्क्वायर शोरूम लॉन्च करने का पड़ाव पार कर लिया है। ब्लू स्क्वायर शोरूम यामाहा डीलरशिप की फ्लैगशिप रेंज है, जिन्हें ग्राहकों को पूर्ण संतुष्टि एवं बेहतर अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। मुझे भरोसा है कि इस लॉन्च से हम समृद्ध रेसिंग डीएनए के साथ यामाहा को ग्लोबल ब्रांड के रूप में प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे। देशभर में ब्लू स्क्वायर शोरूम स्थापित करना सेल्स, सर्विस एवं ग्राहकों की संतुष्टि के मामले में एक मानक स्थापित करने के हमारे लक्ष्य का हिस्सा है। हमारा लक्ष्य है कि ब्लू स्क्वायर आउटलेट की पहुंच हर यामाहा ग्राहक तक हो। भविष्य में इससे सुनिश्चित होगा कि राइडिंग के दीवानों को यामाहा जैसे ब्रांड के जरिए ग्लोबल एक्सपीरियंस मिले।" 
विज्ञापन

5 of 6
Yamaha YZF-R15M World GP 60th Anniversary Edition - फोटो : Yamaha
ब्लू स्क्वायर आउटलेट में यामाहा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर्स की प्रीमियम रेंज जैसे AEROX 155 और YZF-R15M का आकर्षक डिस्प्ले दिखेगा। साथ ही मोटोजीपी एडिशन की लाइन-अप भी यहां प्रदर्शित की जाएगी। आगे चलकर कंपनी की योजना यहां ग्लोबल प्रोडक्ट रेंज को प्रदर्शित करने की भी हैं, जिन्हें एक्सक्लूसिव तरीके से ब्लू स्क्वायर शोरूम के जरिए ही बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamaha Fascino 125-Fi - फोटो : Social Media
भारत में अब तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में अभी ब्लू स्क्वायर शोरूम खुल चुके हैं और ग्राहकों के लिए काम कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें