फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day 2025: भारत की ग्रीन मोबिलिटी को रफ्तार दे रही हैं ये पांच इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें

Thu, 05 Jun 2025 05:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जैसे-जैसे भारत साफ और स्मार्ट परिवहन की तरफ बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें न सिर्फ एक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन रही हैं, बल्कि प्रगति का प्रतीक भी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Oben Rorr EZ Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
जैसे-जैसे भारत साफ और स्मार्ट परिवहन की तरफ बढ़ रहा है, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें न सिर्फ एक पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन रही हैं, बल्कि प्रगति का प्रतीक भी बन चुकी हैं। 2025 के वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के मौके पर यह समझना जरूरी हो गया है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब 'ग्रीन' होना सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें न सिर्फ प्रदूषण को कम करती हैं बल्कि लंबे समय तक किफायती, टिकाऊ और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट का जरिया भी साबित हो रही हैं। आइए जानते हैं भारत में मौजूद ऐसी 5 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में जो इस बदलाव की अगुवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें - Honda Bikes: होंडा CB650R और CBR650R अब सिर्फ ई-क्लच वर्जन में मिलेंगी, जानें इसकी खासियत और कीमत 

यह भी पढ़ें - Vehicle Sales: राहुल गांधी ने फिर की सरकार की आलोचना, वाहनों की गिरती बिक्री पर जताई चिंता
विज्ञापन

2 of 7
Oben Rorr EZ Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
Oben Rorr EZ
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Oben Electric (ओबेन इलेक्ट्रिक) की लोकप्रिय Rorr EZ (रोर ईजी) एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जो पावरफुल, विश्वसनीय और टिकाऊ शहरी आवाजाही का अनुभव प्रदान करती है। यह बाइक रोजाना के सफर को आसान और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है। ओबेन रोर ईजी तीन अलग-अलग वैरिएंट में उपलब्ध है, जो बैटरी पैक के अलग-अलग साइज - 2.6 kWh, 3.4 kWh, और 4.4 kWh पर आधारित है। 

स्पीड और रेंज
रोर ईजी की टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटा है। यह ई-बाइक सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेते हैं। 52 एनएम का क्लास-लीडिंग टॉर्क होने से यह बाइक तेजी से एक्सेलरेटर करती है और एक स्मूथ और रोमांचक राइड का एक्सपीरियंस देती है। जिससे यह शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए एक बेहतरीन बाइक है। रोर ईजी में 175 किमी (IDC) तक की लंबी रेंज है। इसके अलावा, यह फास्ट-चार्जिंग से लैस है, जिससे इसे सिर्फ 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक बाइक को सिर्फ 7,999 रुपये की डाउनपेमेंट कर घर लाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Rare Earth Exports: चीन ने रेयर अर्थ निर्यात पर लगाई रोक, क्या भारत की ईवी योजनाओं पर लगेगा ब्रेक? 
विज्ञापन

3 of 7
Ferrato Disruptor - फोटो : Amar Ujala
Ferrato Disruptor
Ferrato Disruptor (फेराटो डिसरप्टर) एक ऐसी बाइक है जिसने अपने दमदार डिजाइन और फीचर्स के साथ भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी जगह बनाई है। इसमें 6.37 kW का मोटर लगा है जो 109 किमी की सर्टिफाइड रेंज और 95 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है। इसके 17-इंच अलॉय व्हील्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल डिस्क ब्रेक इसे हाईवे और ट्रैफिक दोनों जगहों पर विश्वसनीय बनाते हैं।

बाइक को 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसमें 3 साल या 30,000 किमी (जो पहले हो) की बैटरी और मोटर वारंटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Hyundai Verna: ह्यूंदै वर्ना को मिला नया वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास 

4 of 7
Evoqis Lite - फोटो : Odysse
Odysse Evoqis
Odysse Evoqis उन लोगों के लिए है जो अपनी बाइक से भीड़ में अलग दिखना पसंद करते हैं। इसमें 4.32 kWh की बैटरी है जो 140 किमी की रेंज देती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इसे 6 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

बाइक का लुक मॉडर्न और एग्रेसिव है और LED लाइट्स तथा दमदार ब्रेकिंग सिस्टम इसे एक ऑलराउंडर बनाते हैं। इसमें बैटरी पर 3 साल और मोटर पर 1 साल की वारंटी मिलती है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Adventure: नई 2025 येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
विज्ञापन

5 of 7
Tork Kratos R - फोटो : Tork Motors
Tork Kratos R
Tork Kratos R उन राइडर्स के लिए है जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं। 4 kWh की बैटरी और हाई टॉर्क मोटर के साथ यह बाइक 105 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 180 किमी की रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को 4 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

इसमें डिजिटल डिस्प्ले, मोबाइल कनेक्टिविटी और मजबूत सस्पेंशन सिस्टम है, जो इसे एक परफॉर्मेंस और यूटिलिटी दोनों में बैलेंस बनाता है। बाइक की वारंटी 3 साल या 40,000 किमी (जो पहले हो) की है। 

यह भी पढ़ें - Bus in Air: देहरादून में चलेगी 'हवा में दौड़ने वाली बस'? नितिन गडकरी का अनोखा प्रस्ताव 
विज्ञापन

6 of 7
Matter Aera - फोटो : Matter
Matter Aera
Matter की Aera बाइक तकनीक और डिजाइन का बेहतरीन मेल है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। जो देश की पहली मैनुअल गियरबॉक्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। बाइक में 10 किलोवॉट की मोटर दी गई है। जिससे जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ने में सिर्फ छह सेकेंड का समय लगता है। इस मोटर के साथ हाइपर शिफ्ट फोर स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। राइडिंग के लिए इसमें 3+1 मोड दिए गए हैं। 

इसमें 5 kWh की बैटरी लगी है जो 125 किमी की रेंज और 105 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। इसका लिक्विड-कूल्ड मोटर लंबे सफर में भी परफॉर्मेंस बनाए रखता है। नबिल्ट एक्टिव लिक्विड कूलिंग बैटरी को आईपी67 रेटिंग मिली हुई है। बाइक को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 3 साल या 45,000 किमी की वारंटी दे रही है। 

यह भी पढ़ें - Electric Cars: आईईए प्रमुख ने कहा- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की कुंजी हैं इलेक्ट्रिक कारें, ईवी पर सब्सिडी जरूरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Evoqis Lite - फोटो : Odysse
ग्रीन मोबिलिटी ही भविष्य
इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब सिर्फ ट्रेंड नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण और ऊर्जा के लिए एक जरूरी समाधान बन चुकी हैं। ये न सिर्फ प्रदूषण और शोर को घटाती हैं, बल्कि ईंधन की बचत कर के एक बेहतर और स्वच्छ भविष्य की नींव रखती हैं।

जब कोई राइडर इलेक्ट्रिक बाइक चुनता है, तो वो न सिर्फ खुद के लिए बेहतर विकल्प चुनता है, बल्कि धरती को भी स्वच्छ और टिकाऊ बनाता है। यही छोटी-छोटी पहलें मिलकर एक बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकती हैं। एक ऐसा बदलाव जो हमें और पर्यावरण दोनों को बेहतर कल की ओर ले जाए। 

यह भी पढ़ें - EV Policy India: भारत की प्रमुख ईवी पॉलिसी लॉन्च, इसके बारे में अहम डिटेल्स जो आपको जानना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें