Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी मिड-वेट स्पोर्ट्स बाइक CB650R और CBR650R को अब भारत में सिर्फ E-Clutch (ई) वर्जन में लॉन्च किया है। पुराने क्लच वाले मॉडल को बंद कर दिया गया है। ये नए अपडेटेड मॉडल अब सिर्फ होंडा की प्रीमियम डीलरशिप बिगविंग के जरिए बेचे जा रहे हैं। कीमत की बात करें तो CB650R की कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये से कुछ ज्यादा और CBR650R की कीमत करीब साढ़े 10 लाख रुपये से कुछ कम (एक्स-शोरूम) है। यह कीमत पहले वाले वर्जन से 40,000 रुपये ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Sales: राहुल गांधी ने फिर की सरकार की आलोचना, वाहनों की गिरती बिक्री पर जताई चिंता