फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ertiga Vs Carens: मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस में कौन है बेस्ट, जानें फीचर्स, कीमत से लेकर सबकुछ

Mon, 12 Sep 2022 05:10 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में वाहन बनाने वाली कंपनियां कई सेगमेंट में कारें बनाती हैं। इन्हीं में से एक सेगमेंट है एमपीवी। जिसमें मारुति अर्टिगा और किया कैरेंस आती हैं। इन दोनों में से कौन सी एमपीवी आपके लिए बेस्ट है। इस खबर में आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इंडिया में बेस्ट एमपीवी - फोटो : सोशल मीडिया
कोई भी कार खरीदने से पहले हम अपना बजट और जरूरत दोनों को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके बाद हम किसी कार को फाइनल करते हैं। ऐसे ही अगर आप आठ से दस लाख रुपये तक की ऐसी कार चाहते हैं जिसमें आप अपने पूरे परिवार के साथ आराम से घूमने जा सकें तो आपके लिए एमपीवी सेगमेंट में आने वाली अर्टिगा और कैरेंस अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। इस खबर में हम दोनों की ही खूबियां, खामियां और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

मारुति अर्टिगा

2 of 7
मारुति अर्टिगा - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की एमपीवी है अर्टिगा। इसे निजी तौर पर भी और टैक्सी के तौर पर भी बेहद पसंद किया जाता है। मौजूदा अर्टिगा में कंपनी की ओर से पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इसके नौ वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं जिनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और सीएनजी शामिल हैं। अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 8.41 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.79 लाख रुपये है।
विज्ञापन

किया कैरेंस

3 of 7
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियन कार कंपनी किया ने भारत में अपनी पहली एमपीवी कैरेंस को पेश किया था। इस एमपीवी को कुछ खास फीचर्स के साथ पेश करके कंपनी ने सेगमेंट में बढ़त बनाने की कोशिश भी की थी। किआ कैरेंस कुल 5 वैरिएंट प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस में आती है। कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.59 लाख रुपये तक जाती है।

कैसे हैं फीचर्स

4 of 7
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा के बेस वैरिएंट से ही कंपनी प्रीमियम ड्यूल टोन इंटीरियर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्रंट एसी, पावर विंडो देती है। वहीं कैरेंस का बेस वैरिएंट टू टोन इंटीरियर के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, पांच यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, थर्ड रो 50-50 स्पिलिट सुविधा, दूसरी और तीसरी रो के लिए एसी वेंट्स के साथ आता है।
विज्ञापन

ये हैं सेफ्टी फीचर्स

5 of 7
मारुति अर्टिगा - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा में सेफ्टी के लिए बेस वैरिएंट से ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ऑटो डोर लॉक, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स हैं। कैरेंस का बेस वैरिएंट हो या फिर टॉप वैरिएंट सभी में छह एयरबैग दिए जाते हैं। इसके अलावा इसके बेस वैरिएंट में ही ईएससी, वीएसएम, बीएएस, एचएसी, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, आल व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।
विज्ञापन

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

6 of 7
अर्टिगा और कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा की लंबाई 4395 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम, हाइट 1690 है। इसका व्हीलबेस 2740 एमएम का है जबकि इसका टर्निंग रेडियस 5.2 है। कैरेंस की लंबाई 4540 एमएम, चौड़ाई 1800 एमएम, हाइट 1708 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2780 एमएम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन के कितने ऑप्शन

7 of 7
अर्टिगा और कैरेंस के इंजन की डिटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा को के15सी स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और के15सी सीएनजी इंजन के साथ पेश किया जाता है। पेट्रोल इंजन के साथ ये एमपीवी 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है तो सीएनजी के साथ इससे 26.11 किलोमीटर प्रति किलो की एवरेज आती है। वहीं कैरेंस पेट्रोल और डीजल ईंधन के ऑप्शन के साथ आती है। पेट्रोल में 1.4 टी-जीडीआई और 1.5 जी के इंजन ऑप्शन मिलते हैं तो डीजल में 1.5 सीआरडीआई वीजीटी इंजन मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें